ब्रेकिंग
प्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतराप्रेमिका की शादी होने के बाद ब्लैकमेल कर रहा था युवक, गर्लफ्रेंड ने कर दी ऐसी सेटिंग; चली गई जानPMCH में जमकर हंगामा: इलाज के दौरान नर्स के पति की मौत, डॉक्टरों पर मारपीट और लापरवाही का आरोप, निशांत कुमार से अस्पताल में कैमरा लगाने की मांग बांकीपुर उपचुनाव पर सियासी घमासान तेज, पप्पू यादव ने प्रशांत किशोर को बताया ‘हवा-हवाई नेता’; दे दी यह बड़ी सलाहपटना में 37 कट्ठा जमीन कब्जे की कोशिश नाकाम, STF-पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 17 लोग गिरफ्तार; BJP का झंडा लगी गाड़ी से आए थे बदमाशभूटान ने भारत का E20 पेट्रोल लेने से किया इनकार, कहा..हमें नॉर्मल पेट्रोल ही दें..इससे गाड़ियों के खराब होने का खतरा

छपरा में बड़ा हादसा: नदी में कटाव के कारण गिरा मंदिर का दीवार, दो बच्चों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर

CHAPRA: छपरा में सरयू नदी में उफान पर है। यह रिहाईशी इलाके को भी अब अपने चपेट में ले रही है। इसी क्रम में आज शहर के दक्षिणी इलाके के रिवीलगंज नगर पंचायत में बड़ा हादसा हो गया।

छपरा में बड़ा हादसा: नदी में कटाव के कारण गिरा मंदिर का दीवार, दो बच्चों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

CHAPRA: छपरा में सरयू नदी में उफान पर है। यह रिहाईशी इलाके को भी अब अपने चपेट में ले रही है। इसी क्रम में आज शहर के दक्षिणी इलाके के रिवीलगंज नगर पंचायत में बड़ा हादसा हो गया। दिलिया रहीमपुर स्थित निचली रोड में बाढ़  पीड़ितों ने मंदिर में अपना बसेरा बना रखा है। जहां अचानक बाढ़ का पानी बाहरी दीवार के तरफ नीचे से मिट्टी काट रही थी। 


नदी में कटाव के कारण सीमेंट और ईट से बनी दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस दौरान 3 बच्चे मलबे के अंदर दब गए। इस घटना से मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना में 8 साल के धनराज और 4 साल की अनन्या की मौत मौके पर ही हो गयी। जबकि 10 वर्ष की रागिनी घायल हो गई। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। 


वही इस घटना के बाद स्थानीय लोग और परिजन बच्चों को लेकर छपरा सदर अस्पताल पहुंचे लेकिन तबतक दो बच्चों की मौत घटनास्थल पर ही हो चुकी थी जबकि तीसरी बच्ची गंभीर रूप से घायल है। इस घटना के बाद परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मौके पर पहुंचे पुलिस के पदाधिकारियों ने पूरी घटना की जानकारी ली. जिसके बाद भगवान बाज़ार थाने की पुलिस ने दोनों बच्चों का शव अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स