ब्रेकिंग
बिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्टबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसBihar News : बांकीपुर उपचुनाव में बड़ा आदेश! अब बिना अनुमति सभा-जुलूस किया तो होगी कार्रवाईBihar News : 35 साल पुराने विस्फोट केस में बड़ा फैसला! पूर्व सांसद सूरजभान सिंह समेत 3 आरोपित बरीBihar News: अब नहीं बचेगा कोई अपराधी! बिहार पुलिस मुख्यालय ने सभी एसपी को जारी किए सख्त निर्देशBihar Weather Today: पटना में उमस से लोग बेहाल, दरभंगा-मधुबनी समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

छपरा में फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से दिनदहाड़े 9.30 लाख की लूट, लॉकडाउन के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने फाइनेंस बैंक के कर्मचारी को गोली मार दी और 9.30 लाख रुपये लूट

छपरा में फाइनेंस बैंक के कर्मचारी से दिनदहाड़े 9.30 लाख की लूट, लॉकडाउन के दौरान हथियारबंद अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
Santosh Singh
3 मिनट

DESK: इस वक्त की बड़ी खबर छपरा से आ रही है जहां हथियारबंद अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधियों ने फाइनेंस बैंक के कर्मचारी को गोली मार दी और 9.30 लाख रुपये लूटकर फरार हो गये। घायल बैंक कर्मचारी को अस्पताल में एडमिट कराया गया है। घटना दिघवारा बाजार की है।


बताया जाता है कि फाइनेंस बैंक का कर्मचारी बैंक में रुपये जमा करने जा रहा था तभी हथियारबंद अपराधियों ने उसे गोली मार दी। अपराधियों ने पास रखे पैसे लूट लिए और फरार हो गये। इस दौरान घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच कर रही है। लॉकडाउन के दौरान हुई लूट की वारदात से इलाके के लोग भी सकते में हैं। दिनदहाड़े लूट की इस वारदात के बाद आसपास के इलाकों में दहशत का माहौल है।


सारण के दिघवारा थाना क्षेत्र के बस स्टैंड के पास दो बाइक पर सवार चार अपराधियों ने उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस कंपनी के कैशियर को गोली मार दी। गोली मारने के बाद नोटों से भरे बैग को लूट लिया। बैग में 9 लाख 30 हजार कैश थे। घटना को अंजाम देने के बाद सभी बदमाश फरार हो गए। इस दौरान अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में दवा खरीद कर घर लौट रहा युवक भी घायल हो गया। घायल कर्मचारी की पहचान पटना के अगम कुआं निवासी राहुल कुमार और दिघवारा थाना क्षेत्र के फरगट्टा निवासी अंकित कुमार के रूप में हुई है। 


मिली जानकारी के अनुसार सारण के दिघवारा स्थित उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक के कैशियर राहुल कुमार 9 लाख 30 हजार रुपये लेकर बैंक ऑफ इंडिया में जमा करने के लिए जा रहे थे। फाइनेंस बैंक से बैंक ऑफ इंडिया की दूरी महज डेढ़ सौ मीटर की है। बैंक में पैसे जमा कराने के लिए वे जब बस स्टैंड के पास पहुंचे तभी पहले से घात लगाकर बैठे दो बाइक पर सवार 4 अपराधियों ने उनपर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। जिसके बाद जांघ में गोली लगने से वे घायल होकर गिर पड़े।


राहुल के घायल होने के बाद अपराधी रुपयों से भरे बैक को लेकर फरार हो गये। बदमाशों द्वारा की गई फायरिंग में दिघवारा के फरगट्टा निवासी अंकित कुमार भी घायल हो गया। उस वक्त अंकित दुकान से दवा खरीद कर लौट रहे थे। दोनों घायलों को दिघवारा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है।