ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

चंद्रिका ने कहा- राबड़ी ने ऐश्वर्या के आभूषण समेत महंगा सामान रखा अपने घर, सस्ता को दिया भेज

PATNA: लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका प्रसाद ने आरोप लगाया है कि राबड़ी देवी ने जो भी महंगा सामान और ऐश्वर्या राय का आभूषण था उसको रख लिया हैं. जो सस्ता सामान वह दिखाने के लिए भ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका प्रसाद ने आरोप लगाया है कि राबड़ी देवी ने जो भी महंगा सामान और ऐश्वर्या राय का आभूषण था उसको रख लिया हैं. जो सस्ता सामान वह दिखाने के लिए भेज दी हैं. 


नहीं रखेंगे सामान

चंद्रिका ने कहा कि राबड़ी ने जो भी महंगा सामान है उसको जबरन रख लिया हैं. बेटी का गहना भी नहीं दिया हैं. चंद्रिका ने कहा कि राबड़ी के सुरक्षाकर्मी आए और सामान को रखने का दवाब दिया. जब पूछताछ शुरू किया तो वह भाग निकले. यह कौन सा तरीका है कि सामान लेकर मेरे गेट पर सामान भेजवा दिया. जंगल राज बना दिया है. चंद्रिका ने कहा कि जो सामान आया है वह इसको अपने घर पर नहीं रखेंगे. यह अवैध रूप में सामान को थाना भेजवाएंगे. पुलिस इसको लेकर जाएगी. 


राबड़ी ने भिजवा दिया ऐश्वर्या का सामान

ऐश्वर्या शादी के बाद जो सामान लेकर चंद्रिका राय के घर से अपने ससुराल गई थी वह सारा सामान लालू परिवार ने वापस कर दिया है, लेकिन तेज प्रताप और ऐश्वर्या के बीच तलाक का मामला कोर्ट में है ऐसे में चंद्रिका राय ने दो टूक कह दिया है कि राबड़ी देवी ने भले ही ऐश्वर्या का सामान वापस कर दिया हो लेकिन वह इसे अपने घर में नहीं रखेंगे चंद्रिका राय ने कहा है कि यह सारा सामान पुलिस जब करके अपने पास ले जाएं क्योंकि मामला कोर्ट में है.