ब्रेकिंग
पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....पटना में 10 जुलाई को NDA की बड़ी बैठक: सीएम सम्राट चौधरी 5 दलों के जिलाध्यक्षों से करेंगे संवाद, नीतीश कुमार और सभी मंत्री रहेंगे मौजूदPMCH में नर्स के पति की मौत पर बवाल: अन्य नर्सों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा, दोषी डॉक्टर पर कार्रवाई की मांगपटना में बेखौफ बदमाशों का तांडव, दिनदहाड़े फल कारोबारी पर की फायरिंग; स्टाफ को लगी गोली‘हमें कोई प्रॉब्लम नहीं, हम खुद शेर हैं’.. टारगेट करने दीजिए’, सुरक्षा और सियासत पर लालू प्रसाद के बेबाक बोलBihar News: गांव में हर घर से लिए जाएंगे 1200 रू...? टॉल टैक्स वसूली की खबर के बाद CM सम्राट ने क्या कहा....

छठ में एक दिन शेष, रेगुलर के साथ स्पेशल ट्रेनों का भी बुरा है हाल

PATNA: देश के अलग अलग राज्यों में रहनेवाले लोग छठ महापर्व में लौट रहे हैं। दो दिनों शेष बचने को लेकर जिनको जो सवारी मिल रही, उससे भागे-भागे घर चले आ रहे हैं। इसे लेकर ट्रेनों में भ

छठ में एक दिन शेष, रेगुलर के साथ स्पेशल ट्रेनों का भी बुरा है हाल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA: देश के अलग अलग राज्यों में रहनेवाले लोग छठ महापर्व में लौट रहे हैं। दो दिनों शेष बचने को लेकर जिनको जो सवारी मिल रही, उससे भागे-भागे घर चले आ रहे हैं। इसे लेकर ट्रेनों में भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

महत्वपूर्ण ट्रेनों के अलावा, स्पेशल ट्रेनों का भी बुरा हाल है। यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिल पा रही है। बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, सप्तक्रांति एक्सप्रेस, वैशाली एक्सप्रेस सहित अन्य ट्रेनों में बैठने की बात तो छोड़ दीजिए खड़ा होने तक की जगह नहीं मिल पा रही है।


बुधवार को दिल्ली से सहरसा जा रही वैशाली एक्सप्रेस के यात्री से बातचीत  में पता चला कि काफी बुरा हाल है। शौचालय के अलावा, दोनों बोगियों के बीच वाले ज्वांटर पर दर्जनों लोगों को बैठे थे।


उधर, एक सीट पर आठ-दस लोग बैठकर इतनी दूरी से आ रहे हैं। खासकर दिल्ली-मुंबई, अहमदाबाद, कोलकाता आदि ट्रेनों में स्लीपर और जनरल बोगी कम होने से यात्री एक पैर पर खड़ा होकर यात्रा करने को मजबूर हैं।