ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

ड्रग्स मामले में CCB ने एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को लिया हिरासत में, सुबह से घर पर हो रही थी छापेमारी

DESK: ड्रग्स ने बॉलीवुड से लेकर कन्नड फिल्म इंडस्ट्री तक धमाका मचाए हुए हैं. सुबह से ही कन्नड फिल्म एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी के घर पर केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) की टीम छ

ड्रग्स मामले में CCB ने एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को लिया हिरासत में, सुबह से घर पर हो रही थी छापेमारी
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: ड्रग्स ने बॉलीवुड से लेकर कन्नड फिल्म इंडस्ट्री तक धमाका मचाए हुए हैं. सुबह से ही कन्नड फिल्म एक्ट्रेस रागिनी  द्विवेदी  के घर पर केंद्रीय अपराध शाखा (CCB) की टीम छापेमारी कर रही थी. छापेमारी के बाद टीम ने रागिनी द्विवेदी को हिरासत में ले लिया है. सीसीबी ने बुधवार को एक्ट्रेस को नोटिस जारी करके पेश होने को कहा था, लेकिन द्विवेदी ने वकीलों की एक टीम भेजकर सोमवार तक का समय मांगा था, बुलाने पर जब नहीं पहुंची तो टीम ने घर पर छापेमारी कर दी. 

ड्रग्स मामले में रागिनी का आया नाम

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में इस वक्त ड्रग्स के इस्तेमाल को लेकर एक जांच चल ही है.  इसमें कई सेलेब्रिटीज़ के नाम सामने आये हैं. जिसमें रागिनी भी एक है. बताया गया है कि रागिनी द्विवेदी और उनके दोस्त रवि शंकर को भी नोटिस भेजा गया है .रवि शंकर एक सरकारी विभाग में काम करते हैं. दोनों को एनसीबी के बेंगलुरु स्थित मुख्यालय में पेश होना था. लेकिन रागिनी नहीं आई.

ड्रग्स डीलर ने लिया था नाम

21 अगस्त को केंद्रीय अपराध शाखा के अधिकारियों ने तीन स्थानों पर छापे मारे और तीन ड्रग्स डीलरों को गिरफ्तार किया था. टीम ने कल्याण नगर में एक ड्रग्स पैडलर के आवास पर छापा मारा और 145 एमडी की गोलियां और 2,25,000 कैश जब्त किया था. इसने रागिनी समेत  म्यूजिशियन्स, एक्टर्स, मॉडल्स और रियल्टी टीवी एक्टर्स 15 लोगों का नाम लिया था. इसको लेकर ही साउथ एक्ट्रेस रागिनी द्विवेदी को केंद्रीय अपराध शाखा ने नोटिस भेजा था. 

टैग्स