Hindi News / news / ट्रक और ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत, तीन लोगों की स्पॉट डेथ, पांच गंभीर...

ट्रक और ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत, तीन लोगों की स्पॉट डेथ, पांच गंभीर रूप से जख्मी

1st Bihar Published by: SONU KUMAR Updated Dec 28, 2020, 5:23:14 PM

ट्रक और ऑटो में जबरदस्त भिड़ंत, तीन लोगों की स्पॉट डेथ, पांच गंभीर रूप से जख्मी

- फ़ोटो

NAWADA : नवादा जिले से इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है जहां ट्रक और ऑटो की जबरदस्त भिड़ंत में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई. वहीं इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल बताये जा रहे हैं. 


ग्रामीणों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती करवा दिया है और पुलिस को भी मामले की जानकारी दे दी गई है. घटना अकबरपुर थाना के हुडराही मोड के पास की बताई जा रही है. 


मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है. इधर परिजनों में कोहराम मच गया है.