ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

कैबिनेट विस्तार के पहले BJP में बगावत, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने खोला मोर्चा

PATNA : लगभग 3 महीने बाद नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है. राजभवन में 12:30 बजे से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है, लेकिन मंत्री परिषद में शामिल किए गए नए चेहरों को लेकर बीजेप

कैबिनेट विस्तार के पहले BJP में बगावत, ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने खोला मोर्चा
Anamika
2 मिनट

 PATNA : लगभग 3 महीने बाद नीतीश कैबिनेट का आज विस्तार होने जा रहा है. राजभवन में 12:30 बजे से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया है, लेकिन मंत्री परिषद में शामिल किए गए नए चेहरों को लेकर बीजेपी में बगावत शुरू हो गई है. भारतीय जनता पार्टी के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू नेतृत्व के फैसले के खिलाफ आज जमकर भड़ास निकाली है.ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने आरोप लगाया है कि कैबिनेट में जिन चेहरों को शामिल किया गया है उससे क्षेत्रीय और सामाजिक समानता जाहिर नहीं हो रही.

ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू ने बिहार बीजेपी की कार्यशैली के ऊपर सवाल खड़े करते हुए कहा है कि पार्टी में कुछ लोग जिस तरीके से काम कर रहे हैं वह मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राह पर बीजेपी को ले जाना चाहते हैं.

ज्ञानू ने आरोप लगाया है कि कैबिनेट में ऐसे अनुभवहीन चेहरों को शामिल किया जा रहा है जिनके पास सरकार चलाने का अनुभव नहीं है. बिहार कैबिनेट में कभी सुशील कुमार मोदी शामिल हुआ करते थे, उनके अनुभव और नेतृत्व में पार्टी के दूसरे मंत्री सरकार के कामकाज को बखूबी चलाते थे, लेकिन आज सुशील मोदी भी कैबिनेट में शामिल नहीं है. ज्ञानू ने दावा करते हुए कहा कि कोई बता दे कि सुशील मोदी के टक्कर का कौन सा मंत्री नीतीश कैबिनेट में शामिल है या होने जा रहा है.