ब्रेकिंग
कचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीजकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलजमुई में कुख्यात बालू तस्कर मंटू यादव गिरफ्तार, हथियार और 10 जिंदा कारतूस बरामदबिहार के भ्रष्ट अफसरों के 102 करोड़ की संपत्ति जब्ती की प्रक्रिया शुरू...32 Cr की प्रॉपर्टी कर ली गई सीज

4 दिन से गायब इंटर की छात्रा का कुएं से मिला शव, इलाके में सनसनी

BEGUSARAI: बेगूसराय में चार दिन से लापता एक इंटर छात्रा की शव कुंए से बरामद किया है। शव मिलने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत

4 दिन से गायब इंटर की छात्रा का कुएं से मिला शव, इलाके में सनसनी
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में चार दिन से लापता एक इंटर छात्रा की शव कुंए से बरामद किया है। शव मिलने की खबर मिलते ही घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। घटना सिंघौल सहायक थाना क्षेत्र के वार्ड- 1 की है । मौत की सूचना मिलते ही मृत छात्रा के परिजनों में कोहराम मच गया। बेटी का इस हालत में शव देखकर मां बेसुध हो गईं। मृत छात्रा की पहचान सिंघौल गांव निवासी अनंत ठाकुर की 17 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी है के रुप में हुई । 


मृतका के पिता ने बताया कि 23 मार्च की अहले सुबह करीब 2:00 बजे मुस्कान शौच करने के लिए घर से निकली थी,तब से ही वह गायब थीं। विभिन्न जगहों पर काफी खोजबीन के बाद सिंघौल थाने में गुमशुदगी होने का लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया था। उन्होंने यह भी बताया कि कुछ दिन पहले शहर के काली स्थान चौक के पास मुस्कान सड़क हादसा का शिकार हो गई थी। छात्रा के सिर में चोट लग जाने के कारण थोड़ी मानसिक रूप से ठीक नहीं थी। इलाज़ के बाद भी कभी कभी बेसुध हो जाती थी।


इंटर का रिजल्ट आने के बाद से थी गायब 

मृत छात्रा के पिता ने बताया कि इस बार इंटर की परीक्षा दी थी, परिणाम घोषित होने से 12 घंटे पहले ही मुस्कान गायब हो गई थी। इंटर का रिजल्ट आने के बाद मुस्कान इंटर में फर्स्ट डिवीजन से पास की है। तीन बेटा और तीन बेटी है, मुस्कान दूसरे नंबर पर मेरी बेटी थीं।


कुएं से बरामद हुआ शव

स्थानीय लोगों के द्वारा एक लड़की का शव कुएं में देखते मृतका के परिजनों को सूचना दी गई । घर से 50 मीटर की दूरी पर कुएं के पानी में तैरते छात्रा का शव देखकर लोग भी हैरान रह गए। सूचना मिलते ही मां घटनास्थल पर पहुंची तो अपनी बेटी का शव देखते ही चीख पुकार मच गया। 


घटना की जानकारी मिलते ही पुलीस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि आखिर छात्रा की मौत कैसे हुई। फिलहाल आवेदन के आलोक में पुलीस मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। एसपी मनीष ने बताया कि एक छात्रा का शव कुएं से बरामद हुआ है, मामला दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का खुलासा हो पाएगा , फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। जल्द ही मामले का उद्वेदन कर लिया जाएगा। 


टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता