ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामलामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पिस्टल लहराकर जान से मारने की धमकी, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया केसबिहार के सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव की तबीयत बिगड़ी, मेदांता में मिलने पहुंचे नीतीश कुमारभरत तिवारी एनकाउंटर के आरोपी DSP की पोस्टिंग पर मंत्री मदन सहनी नाराज, कहा..ये जख्मों को कुरेदने जैसाबांकीपुर उपचुनाव में उतरेंगे प्रशांत किशोर! 5 जुलाई को हो सकती है औपचारिक घोषणाडबल मर्डर केस में मां और उसके प्रेमी को फांसी की सजा, कोर्ट ने माना रेयर ऑफ द रेयरेस्ट मामला

CAA पर सुनवाई के दौरान CJI की कड़ी टिप्पणी, कहा-याचिका नहीं शांति बहाली पर दें ध्यान

DELHI : गुरुवार को नागरिकता संशोधन एक्ट को संवैधानिक करार देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायक की गई. इस दौरान चीफ जस्टिस एस. ए. बोबडे ने कड़ी टिप्पणी की. गुरुव

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

DELHI : गुरुवार को नागरिकता संशोधन एक्ट को संवैधानिक करार देने के लिए सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दायक की गई. इस दौरान चीफ जस्टिस एस. ए. बोबडे ने कड़ी टिप्पणी की. 

गुरुवार को सुनवाई के दौरान चीफ जस्टिस एस. ए. बोबडे ने कहा कि ‘देश अभी मुश्किल दौर से गुजर रहा है. ऐसे में इस वक्त हर किसी का लक्ष्य शांति स्थापित करना होना चाहिए. इस तरह की याचिकाओं से कोई मदद नहीं मिलेगी. इस कानून के संवैधानिक होने पर अभी अनुमान लगाया जा रहा है’. 

बता दें कि सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट में कहा गया कि CAA के खिलाफ जो भी याचिकाएं दाखिल की गई हैं, उसपर हिंसा पूरी तरह से रुकने के बाद ही सुनवाई की जाएगी. 

बता दें कि वकील विनीत ढांडा की ओर से CAA को लेकर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की गई थी, जिसपर एस. ए. बोबडे, बी. आर. गवई और सूर्यकांत की बेंच ने सुनवाई की.