ब्रेकिंग
WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!✦WhatsApp मैसेज पर 1 अक्टूबर से लगेगा 14 पैसे का चार्ज? जानें आम यूजर्स पर पड़ेगा या नहीं असर✦मुजफ्फरपुर में बड़ा हादसा: नहर में डूबने से मां-बेटी समेत 3 महिलाओं की मौत, एक अस्पताल में भर्ती✦विनय बिहारी के समर्थन में उतरे कांग्रेस विधायक अभिषेक रंजन, फोन पर सम्राट चौधरी के आश्वासन के बाद धरना समाप्त✦गयाजी में युवक-युवती से बदसलूकी और मारपीट का VIDEO वायरल, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा✦बेगूसराय होटल कांड के मुख्य आरोपी रोहित की गिरफ्तारी की खबर, नेपाल बॉर्डर इलाके से पुलिस ने दबोचा!

Buxar News: पुलिस ने अभियान चलाकर एकसाथ 15 किन्नरों को किया अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी

BUXAR: बक्सर में रेल पुलिस ने अभियान चलाकर 15 किन्नरों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार किन्नर ट्रेनो में यात्रियों से जबरन पैसा वसूलने का काम कर रहे थे। रेल पुलिस को लगातार यात्रियों स

Buxar News: पुलिस ने अभियान चलाकर एकसाथ 15 किन्नरों को किया अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BUXAR: बक्सर में रेल पुलिस ने अभियान चलाकर 15 किन्नरों को अरेस्ट किया है। गिरफ्तार किन्नर ट्रेनो में यात्रियों से जबरन पैसा वसूलने का काम कर रहे थे। रेल पुलिस को लगातार यात्रियों से शिकायत मिल रही थी। जिसके बाद ट्रेनों मे किन्नरों के विरुद्ध रेल पुलिस ने अभियान चलाया। रेल पुलिस के इस एक्शन से हड़कंप मच गया है।


दरअसल, बक्सर रेल पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थी कि किन्नरों द्वारा ट्रेनों में जबरन यात्रियों से पैसे वसूल किए जा रहे हैं। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वरिय अधिकारियों के निर्देश पर ट्रेनों में किन्नरों के विरुद्ध अभियान चलाया गया। रेल पुलिस ने अलग-अलग ट्रेनों से कुल 15 किन्नरों को गिरफ्तार कर कोर्ट भेज दिया। जहां तीन हजार रुपए जुर्माना वसूल करते हुए सभी को मुक्त कर दिया गया।


आरपीएफ पोस्ट प्रभारी दीपक कुमार ने बताया है कि ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों से किन्नरों द्वारा जबरन पैसा वसूल किया जा रहा था। इस दौरान यात्रियों के साथ अभद्रता भी की जा रही थी और उन्हें धमकाया जा रहा था। इसी के खिलाफ अभियान शुरू किया गया है जो लगातार चलाया जाएगा और यात्रियों से जबरन पैसा वसूल करने वाले किन्नरों को गिरफ्तार किया जाएगा।