ब्रेकिंग
Bihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहरामBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..बिहार प्रशासनिक सेवा के 11 अफसरों का ट्रांसफर, कई जिलों में DDC-DTO और SDO की पोस्टिंग; लिस्ट देखें..‘अब तक लोग BJP के डर से भागते थे, पहली बार उम्मीदवार ही भाग गया’, प्रशांत किशोर का तीखा हमलाबिहार NDA की बैठक में कई अहम मुद्दों पर हुई बात, 15 अगस्त के बाद जिलों का दौरा करेंगे मुख्यमंत्री; विकास कार्यों की करेंगे समीक्षाNTPC डैम में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान पानी में डूबने से तीन मासूमों की मौत, परिजनों में कोहराम

बक्सर में सड़क का मुकेश सहनी ने किया उद्घाटन और शिलान्यास, बोले..बिहार और केंद्र की सरकार गरीबों से ही मुंह मोड़ रही

BUXAR: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज बक्सर के चौसा प्रखंड में कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी द्वारा अनुश

बक्सर में सड़क का मुकेश सहनी ने किया उद्घाटन और शिलान्यास, बोले..बिहार और केंद्र की सरकार गरीबों से ही मुंह मोड़ रही
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: विकासशील इंसान पार्टी (VIP) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी आज बक्सर के चौसा प्रखंड में कांग्रेस विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी द्वारा अनुशंसित चौसा प्रखंड अंतर्गत रामपुर पंचायत में एक पथ का उद्घाटन किया वही जलीलपुर पंचायत के रोहिणी भान गांव में एक पथ का शिलान्यास भी किया।


इस मौके पर आयोजित एक समारोह को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी की तारीफ करते हुए कहा कि वे ऐसी जगहों को सड़कों से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं जहां गरीबों की आबादी अधिक है। 


उन्होंने मुन्ना तिवारी को गरीबों की आवाज सुनने वाला विधायक बताते हुए कहा कि किसी भी विधायक का कर्म और धर्म जनता की आवाज सुनने का होता है, जिसमे स्थानीय विधायक खरा उतर रहे हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि तीसरी बार भी आप विधायक बनेंगे। 


उन्होंने कहा कि किसी भी नेता को जाति और धर्म से उठकर काम करना चाहिए। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में बिहार में इंडिया गठबन्धन की सरकार बनेगी। उन्होंने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि चुनाव के पहले इस सड़क का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि सरकार गरीबों के उत्थान के लिए होनी चाहिए, लेकिन आज बिहार और केंद्र की सरकार गरीबों से ही मुंह मोड़ रही है। इस अवसर पर वीआईपी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष सहनी, कांग्रेस सदर विधायक संजय कुमार तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी भी उपस्थित रहे।बक्सर में सड़क का मुकेश सहनी ने किया उद्घाटन और शिलान्यास, बोले..बिहार और केंद्र की सरकार गरीबों से ही मुंह मोड़ रहीबक्सर में सड़क का मुकेश सहनी ने किया उद्घाटन और शिलान्यास, बोले..बिहार और केंद्र की सरकार गरीबों से ही मुंह मोड़ रही

बक्सर में सड़क का मुकेश सहनी ने किया उद्घाटन और शिलान्यास, बोले..बिहार और केंद्र की सरकार गरीबों से ही मुंह मोड़ रही

टैग्स