ब्रेकिंग
गिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्यगिरफ्त में आया वायरल वीडियो केस का आरोपी रेहान खलीफा, पुलिस दबिश के बाद पटना में किया सरेंडर; दर्जनों लड़कियों को बना चुका है शिकार20 साल बाद राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का सरकारी बंगला, निजी आवास में हुईं शिफ्टपटना में बारिश के दौरान आसमान से गिरी बिजली, खेत में काम कर रहे दो लोगों की दर्दनाक मौतकर्नाटक हादसे में बिहार के 7 मजदूरों की दर्दनाक मौत, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जताया गहरा दुखफूड पॉइजनिंग से 8 बच्चों समेत 10 लोगों की तबीयत बिगड़ी, सभी एक ही परिवार के सदस्य

बक्सर में लूट की बड़ी वारदात: दिनदहाड़े PNB बैंक से 30 लाख की लूट

BUXAR: बिहार के बक्सर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक से 30 लाख रूपये लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना सिमरी

 बक्सर में लूट की बड़ी वारदात: दिनदहाड़े PNB बैंक से 30 लाख की लूट
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: बिहार के बक्सर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। जहां बेखौफ अपराधियों ने पंजाब नेशनल बैंक से 30 लाख रूपये लूट लिये और हथियार लहराते मौके से फरार हो गये। घटना सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा की है जहां दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है।  


बक्सर में बेखौफ अपराधियों ने आज सिमरी थाना क्षेत्र के बड़का सिंहनपुरा गांव स्थित पंजाब नैशनल बैंक में लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। तत्काल सिमरी पुलिस के साथ ही डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी भी घटनास्थल पर पहुंचे और बैंक मैनेजर से घटना की जानकारी ली। 


लूटेरे कितनी संख्या में बैंक में दाखिल हुए थे और कितने रुपये की लूट हुई इसका पता लगाने में पुलिस जुटी है। बैंक प्रबंधक और पुलिस इस मामले में मीडिया को कुछ भी बताने से इनकार कर रहे हैं। बता दें कि पिछले एक महीने में जिले में लूट की यह तीसरी वारदात है। इसके पहले कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र में दो सीएसपी संचालकों से लूट की घटनाएं हो चुकी है। जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। सूत्रों की मानें तो लगभग 30 लाख की लूट हुई है। हालांकि अभी लूट की राशि की पुष्टि नहीं सका है।


टैग्स