ब्रेकिंग
बिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबबिहार में इंटरनेशनल बॉर्डर से बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, नेपाल भागने की कर रहा था कोशिश; पुलिस और SSB की कार्रवाईराहुल गांधी का पटना दौरा रद्द, 15 जुलाई का छात्र सम्मेलन भी स्थगित; सामने आई यह बड़ी वजहPMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

बक्सर में भोले बाबा पर जलाभिषेक के दौरान मची भगदड़, कई श्रद्धालु घायल

BUXAR: बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वर धाम मंदिर में उस वक्त भगदड़ मच गयी जब भारी संख्या श्रद्धालुओं की भीड़ महाशिवरात्रि के पावन मौके पर उमड़ पड़ी। बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के

बक्सर में भोले बाबा पर जलाभिषेक के दौरान मची भगदड़, कई श्रद्धालु घायल
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BUXAR: बक्सर के बाबा ब्रह्मेश्वर धाम मंदिर में उस वक्त भगदड़ मच गयी जब भारी संख्या श्रद्धालुओं की भीड़ महाशिवरात्रि के पावन मौके पर उमड़ पड़ी। बाबा भोलेनाथ को जलाभिषेक करने के लिए मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। भीड़ इतनी थी कि इस दौरान अफरा-तफरी मच गयी। जिससे प्रवेश द्वार पर दर्जनों श्रद्धालु चोटिल हो गये हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रघुनाथपुर भेजा गया।  


बता दें कि आज महाशिवरात्रि हैं इस मौके पर बाबा ब्रह्मेश्वर धाम मंदिर में शुरू से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। इस बार भी भोले बाबा के दर्शन करने और जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा। मंदिर के प्रवेश द्वार पर मची अफरा-तफरी से दर्जनों महिला और पुरुष श्रद्धालु घायल हो गये। सभी का प्राथमिक इलाज मंदिर परिसर में ही किया गया जिसके बाद बेहतर इलाज के लिए सभी को रघुनाथपुर पीएचसी भेजा गया। बताया जाता है कि मंदिर में मौजूद पंडा समाज के  लोगों ने किसी तरह भीड़ को नियंत्रित किया। नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।