1st Bihar Published by: 14 Updated Aug 24, 2019, 3:51:05 PM
- फ़ोटो
ROHTAS:रोहतास जिले के चेनारी क्षेत्र में तेज रफ्तार यात्री बस अनियंत्रित होकर पलट गई.हादसे में 3 महिलाओं समेत 8 लोग घायल हुए हैं.जानकारी के मुताबिक एनएच 2 पर खुरमाबाद के पास चालक की लापरवाही के चलते बस ने साइकिल सवार को टक्कर मारी जिसके बाद नियंत्रण खोने की वजह से बस भी पलट गई .बस सासाराम से भभुआ जा रही थी. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई.स्थानीय लोगों ने घायलों को किसी तरह बस से निकाला .घायलों को पुलिस की मदद से पास के कैमूर जिला स्थित कुदरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है . जहां सभी घायलों की स्थिति चिंता से बाहर है.