Hindi News / news / Patna News: कमला नेहरू नगर में चला बुलडोजर, कई झोपड़ियों को किया गया...

Patna News: कमला नेहरू नगर में चला बुलडोजर, कई झोपड़ियों को किया गया ध्वस्त, लोगों ने किया सवाल..कपकपाती ठंड में हम कहां रहेंगे?

1st Bihar Published by: First Bihar Updated Dec 17, 2024, 3:26:22 PM

Patna News: कमला नेहरू नगर में चला बुलडोजर, कई झोपड़ियों को किया गया ध्वस्त, लोगों ने किया सवाल..कपकपाती ठंड में हम कहां रहेंगे?

- फ़ोटो

PATNA: पटना के स्लम बस्तियों पर जिला प्रशासन का डंडा इन दिनों खूब चल रहा है। राजधानी में लगातार अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है। इसी क्रम में पटना के कमला नेहरू नगर में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान कई झोपड़ियों को प्रशासन ने बुलडोजर के माध्यम से ध्वस्त किया। झोपड़ियां उजाड़ने के बाद लोग आक्रोशित हो गये और सरकार से सवाल करने लगे कि कपकपाती ठंड में अब हम लोग कहां रहेंगे?


बता दें कि पटना के कमला नेहरू नगर में हजारों परिवार पिछले कई वर्षों से रहते आ रहे हैं। यहां रहने वाले लोगों का यह आरोप है कि प्रशासन ने बिना कोई नोटिस दिये यह कार्रवाई की है। वर्षों से यहां बसे लोगों के दूसरे स्थान पर रहने की व्यवस्था किये गये बुलडोजर चलाया जा रहा है। यहां के लोगों के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं किये जाने से आक्रोश व्याप्त है। 


लोगों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ बुलडोजर चलवा रहे हैं उसी तरीके से बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार गरीबों पर बुलडोजर चलवा रहे हैं। अतिक्रमण हटाओ अभियान को लीड कर रहे मजिस्ट्रेट वेद प्रकाश गुप्ता ने बताया कि राजधानी पटना में सभी जगहों पर अतिक्रमण हटाओं अभियान चलाया जा रहा है। 


कमला नेहरू नगर में सरकारी कार्यालय बनाया जाना है। जिसे लेकर जमीन का आवंदन किया गया है। जिन्हें यहां से हटाया जा रहा है वो सरकारी जमीन पर रह रहे हैं। कई बार यहां रहने वाले लोगों को नोटिस दिया गया था। वैकल्पिक व्यवस्था भी की गयी है लेकिन ये लोग यहां से हटने को तैयार नहीं है। जिसके बाद आज उनके घरों पर बुलडोजर चलाया गया। 

पटना से प्रिंस कुशवाहा की रिपोर्ट