ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

झारखंड: दम घुटने से बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत, ठंड से बचने के लिए कमरे में जला रखा था कोयला

HAZARIBAGH: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां दम घुटने से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई है। ठंड से बचने के लिए शनिवार की रात उनके कमरे में कोयले का चूल्हा जलाकर रखा गया

झारखंड: दम घुटने से बुजुर्ग पति-पत्नी की मौत, ठंड से बचने के लिए कमरे में जला रखा था कोयला
Mukesh Srivastava
2 मिनट

HAZARIBAGH: बड़ी खबर झारखंड के हजारीबाग से आ रही है, जहां दम घुटने से बुजुर्ग दंपत्ति की मौत हो गई है। ठंड से बचने के लिए शनिवार की रात उनके कमरे में कोयले का चूल्हा जलाकर रखा गया था, रविवार की सुबह दोनों को मृत हालत में पाया गया। घटना ईचाक थाना क्षेत्र के झरपो गांव की है। 


मृतक दंपति की पहचान टाटीझरिया प्रखंड के झरपो गांव निवासी 65 वर्षीय बिशुन महतो और उनकी 60 वर्षीय पत्नी गोलवा देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि ठंड से बचने के लिए दंपति के कमरे में कोयले का चूल्हा जलाकर शनिवार रात रखा गया था। रविवार की सुबह 9 बजे तक बिशुन महतो के घर का दरवाजा नहीं खुला तो आसपास के लोगों ने जाकर देखा तो उनके होश उड़ गए।


पूरा कमरा धुएं से भरा हुआ था और बुर्जुग दंपत्ति का शव पलंग पर पड़ा हुआ था। वहीं, पास में कोयले का चूल्हा भी पड़ा हुआ पाया गया। घर में केवल मृतक दोनों पति- पत्नी रहते थे। आशंका जताई गई कि कमरे में चूल्हे का धुआं भर गया। इस वजह से दोनों का दम घुट गया होगा और उनकी मौत हो गई होगी।