ब्रेकिंग
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरलबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव: निष्पक्ष चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, 21 कोषांग, 42 सेक्टर पदाधिकारी तैनात, 422 बूथों पर कड़ी निगरानीबिहार में मानसून की दमदार वापसी: 12 जुलाई तक भारी बारिश का हाई अलर्ट, कई जिलों में चेतावनीकचरे से बनी हाइड्रोजन गैस से दौड़ेंगी दिल्ली की बसें? केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बताई भविष्य की योजनाऑपरेशन 'नया सवेरा 3.0' के तहत अरवल में बड़ी कार्रवाई, 14 लड़कियों का रेस्क्यू, आर्केस्ट्रा संचालक गिरफ्तारशराबबंदी पर सवाल : जहानाबाद सदर अस्पताल के डॉक्टर और कर्मचारियों का कथित शराब पार्टी का वीडियो वायरल

बजट के दिन ही लगा बड़ा झटका, एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम

PATNA : बजट से ठीक पहले एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एक फरवरी को एलपीजी से लेकर एटीएफ तक के रेट अपडेट की हैं। आज यानी गुरुवार को एलपीजी सिलेंडर द

बजट के दिन ही लगा बड़ा झटका,  एलपीजी सिलेंडर के बढ़े दाम
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बजट से ठीक पहले एलपीजी सिलेंडर के रेट बढ़ गए हैं। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने आज एक फरवरी को एलपीजी से लेकर एटीएफ तक के रेट अपडेट की हैं। आज यानी गुरुवार को एलपीजी सिलेंडर दिल्ली में 14 रुपये महंगा हुआ है। यह बढ़ोतरी दिल्ली, पटना, जयपुर, इंदौर, लखनऊ, अहमदाबाद, मेरठ, आगरा, मुंबई समेत पूरे देश में हुई है।हालांकि, रेट केवल 19 किलो वाले कॉमर्शियल सिलेंडर के बदले हैं। 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। 


अभी भी घरेलू एलपीजी सिलेंडर के रेट की कीमत दिल्ली में 903 रुपये है तो कोलकाता में 929 रुपये। आज एक फरवरी को मुंबई में 902.50 रुपये और चेन्नई में 918.50 रुपये है। बता दें आखिरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम 30 अगस्त 2023 को बदले थे। एक मार्च  2023 को एलपीजी के रेट दिल्ली में 1103 रुपये प्रति सिलेंडर थे। इसके बाद एक ही बार में 200 रुपये सस्ता कर दिया गया। 


आज कॉमर्शियल सिलेंडर दिल्ली में 1755.50 रुपये की जगह 1769.50 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में यह एलपीजी सिलेंडर 1869 की जगह आज से 1887 रुपये में मिलेगा। मुंबई में कॉपर्शियल सिलेंडर का रेट अब 1708.50 से बढ़कर 1723. 50 और चेन्नई में 1924.50 रुपये से बढ़कर 1937 रुपये का हो गया है।


मालूम हो कि, एक ओर जहां घरेलू सिलेंड के रेट पिछले तीन साल में केवल 17 बार बदले तो वहीं कॉमर्शियल सिलेंडर के रेट लगभग हर महीने बदले। इन बदलावों की वजह से उपभोक्ताओं को कभी राहत तो कभी दिक्कत हुई। आईओसी के आंकड़ों के मुताबिक 1 जनवरी 2021 को 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर का दाम दिल्ली में 1349 रुपये था। तब से अब तक 50 बार रेट बदल चुके हैं।