ब्रेकिंग
अब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटरअब गांव में लगेगा होल्डिंग टैक्स: बढ़ेगी ग्राम पंचायतों की आय, सम्राट कैबिनेट का बड़ा फैसला ड्यूटी के साथ पढ़ाई कर 30 सिपाही बने दारोगा, 8 महिला पुलिसकर्मियों ने भी रचा इतिहासबिहार के सरकारी स्कूल होंगे हाईटेक, स्मार्ट क्लास से ICT लैब तक की मिलेगी सुविधा; कैबिनेट ने दी बड़ी मंजूरीबिहार कैबिनेट का बड़ा फैसला: राजगीर, रोहतास और कैमूर में बनेंगे ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट, AAI के साथ MoU को मिली मंजूरीबिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: STF के रिटायर्ड ASP का कार्यकाल बढ़ा, पूर्व सैनिक कक्षपालों के मानदेय में बढ़ोतरी, महिला सिपाहियों को मिलेंगे 1500 स्कूटर

बजट में बिहार के लिए कुछ भी नहीं, कुशवाहा बोले- किसानों को भी सरकार ने दिखाया ठेंगा

PATNA : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2021-22 पेश करते ही विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय म

बजट में बिहार के लिए कुछ भी नहीं, कुशवाहा बोले- किसानों को भी सरकार ने दिखाया ठेंगा
First Bihar
2 मिनट

PATNA : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बजट 2021-22 पेश करते ही विपक्षी दलों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा ने भी आम बजट को किसान, युवा और जन विरोधी बताया है. उन्होंने बजट पर कहा कि कोरोना के बाद बदहाल अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने की कोशिश इस बजट में कहीं से भी दिखाई नहीं देती है. कुशवाहा ने कहा कि बजट में बिहार का कहीं कोई ज़िक्र ही नहीं है जिससे लोग काफी मायूस हैं. 


उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि इस बार के बजट का फोकस किसानों पर होना चाहिए था जैसा नहीं हुआ. इतना ही नहीं पूरे बजट में कहीं भी बिहार का जिक्र नहीं था. न तो केंद्र सरकार ने बिहार को विशेष राज्य का दर्जा देने की कोई बात कही और न ही इस दिशा में किसी विशेष पैकेज का कोई जिक्र हुआ. केंद्र के इस रवैये से बिहार के लोग काफी मायूस हैं. कुशवाहा ने कहा कि इस बजट से नौकरी की आस में बैठे लोगों में भी मायूसी देखने को मिली है. उन्होंने बजट को दिशाहीन और असंतुलित बताया और कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भी सरकार ने ध्यान नहीं दिया है.


आपको बता दें कि नरेंद्र मोदी की सरकार ने आज के बजट में सरकरी कंपनियों में निजीकरण को बढ़ाने का ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने BPCL, Air India, SCI,CCI, IDBI, BEML, Pawan Hans के निजीकरण का ऐलान किया है. ये सभी सरकारी कंपनियां काफी लंबे समय से घाटे में चल रही है और इन कंपनियों को घाटे से उबारने की तमाम विफल कोशिश के बाद सरकार ने इन्हें निजी हाथों में सौंपने का फैसला लिया है. विपक्षी दल इसका काफी विरोध कर रहे हैं.