ब्रेकिंग
पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल✦संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?✦सरकारी खजाना समझा अपना गुल्लक! लाख या हजार नहीं 7 करोड़ के गबन कर गई महिला सिपाही, इस तरह सच आया सामने✦पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले बिहार के दो युवक गिरफ्तार, रिटायर्ड सेना जवान भी शामिल✦संजय झा का बड़ा बयान: ललन सिंह ने वही किया जो पार्टी के लिए सबसे बेहतर था, अनंत सिंह विवाद पर JDU ने दिया बड़ा संकेत✦बिहार MLC चुनाव से पहले JDU में खेला! अनंत सिंह के साथ ललन सिंह, नीरज कुमार के पीछे निशांत... सबसे बड़ा सवाल- किसके साथ है नीतीश का खेमा?✦पहले सियासी टकराव, फिर दोस्ती और अब खुला साथ... आखिर अनंत सिंह के लिए क्यों ढाल बने हुए हैं ललन सिंह?✦सरकारी खजाना समझा अपना गुल्लक! लाख या हजार नहीं 7 करोड़ के गबन कर गई महिला सिपाही, इस तरह सच आया सामने

क्रिसमस पर मोबाइल यूजर्स को बड़ा तोहफा, BSNL ने लॉन्च किया स्पेशल रिचार्ज ऑफर

DELHI: क्रिसमस के मौके पर मोबाइल यूजर्स को बड़ा तोहफा मिला है. BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड ने क्रिसमस के खास मौके पर अपने यूजर्स को स्पेशल ऑफर दिया है. बीएसएनएल ने अपने

FirstBihar
Khushboo Gupta
2 मिनट

DELHI: क्रिसमस के मौके पर मोबाइल यूजर्स को बड़ा तोहफा मिला है. BSNL यानी भारत संचार निगम लिमिटेड ने क्रिसमस के खास मौके पर अपने यूजर्स को स्पेशल ऑफर दिया है. बीएसएनएल ने अपने प्लान्स में बदलाव किए हैं. नये प्लान के मुताबिक BSNL  ग्राहकों को 250 रुपये और 450 रुपये के प्लान में ज्यादा टॉकटाइम मिलेगा.


BSNL ने 1,999 रुपये वाले प्लान की वैलिडिटी 60 दिन और बढ़ा दी है. लेकिन ये ऑफर सिर्फ 25 दिसंबर से 31 जनवरी 2020 तक ही वैलिड रहेगा. इसके साथ ही ये ऑफर सभी सर्कल्स में भी उपलब्ध होगा. 31 जनवरी तक 1,999 रुपये का रिचार्ज करने वाले यूजर्स ग्राहकों को 365 दिन की जगह अब 425 दिन की वैलिडिटी मिलेगी. साथ ही 1275 जीबी डेटा मिलेगा. इसके साथ ही अगर कोई यूजर इस प्लान को लेता है तो वह BSNL टीवी और BSNL ट्यून्स का फ्री में इस्तेमाल कर सकता है. 


इससे पहले हाल ही में BSNL ने अपने 666 रुपये वाले प्लान में भी बदलाव किया था. इस प्लान में यूजर्स को 2 जीबी डेटा मिलता था जिसे कंपनी ने बढ़ा दिया. अब कंपनी क्रिसमस ऑफर के तहत इस प्लान के यूजर्स को 3 जीबी डेटा देगी लेकिन ये सिर्फ 31 दिसंबर तक ही उपलब्ध रहेगा.