ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा बिहार कैबिनेट के बड़े फैसले: 5 नए केंद्रीय विद्यालय, 31 बस स्टैंड का आधुनिकीकरण, सोमनाथ यात्रा को मंजूरीBihar News: सम्राट सरकार ने बिहार प्रशासनिक सेवा के 36 अफसरों का किया 'ट्रांसफर', पूरी लिस्ट देखें.....बिहार विधान परिषद के 10 नए MLC ने ली शपथ, सुनील सिंह और अशरफ अंसारी ने रखी अपनी प्राथमिकताएंBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बड़ी बैठक खत्म, इन अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर, जानें....पहली बार MLC बने पवन सिंह, शपथग्रहण के बाद बोले..बिहार में फिल्म सिटी बनाने का सपना करेंगे पूरा

BSF जवान ने साथी जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से 5 सैनिकों की मौत

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के अमृतसर से आ रही है, जहां खासा स्थित BSF मेस में हुई फायरिंग में 5 जवानों की मौत हो गई है जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। अचानक गो

BSF जवान ने साथी जवानों पर की अंधाधुंध फायरिंग, गोली लगने से 5 सैनिकों की मौत
Mukesh Srivastava
2 मिनट

DESK : इस वक्त की बड़ी खबर पंजाब के अमृतसर से आ रही है, जहां खासा स्थित BSF मेस में हुई फायरिंग में 5 जवानों की मौत हो गई है जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है। अचानक गोली चलने से अफरा-तफरी का माहौल हो गया। आनन-फानन में सभी जवानों को इलाज के लिए गुरु नानक देव हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों ने पांच जवानों को मृत घोषित कर दिया। फायरिंग में गोली लगने से घायल एक जवान की हालत नाजुक बनी हुई है।


बताया जा रहा है कि घटना खासा स्थित 144वीं बटालियन के मुख्यालय के मेस में उस वक्त हुई जब कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा एस ने अचानक फायरिंग शुरू कर दी। इस घटना में आरोपी कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा समेत 5 जवानों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


बीएसएफ अधिकारी ने फायरिंग की घटना को दुखद बताया है। फायरिंग के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक, ड्यूटी से परेशान एक बीएसएफ जवान ने रविवार सुबह मेस में अपने साथियों पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। घटना में अब तक बीएसएफ के 5 जवानों की मौत हो गई है। 


गोली चलाने वाले बीएसएफ जवान कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा ने अपने साथियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली, जिससे उसकी भी मौत हो गई। फायरिंग की घटना में मरने वाले जवानों में हेड कॉन्स्टेबल डीएस तोरसाकार, हेड कॉन्स्टेबल बलजिंदर कुमार, कॉन्स्टेबल रतन चांद,आरोपी कॉन्स्टेबल सत्तेप्पा समेत एक अन्य जवान शामिल है।