ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

अवैध संबंध में BSF जवान की पत्नी और सिपाही के बेटे की गोली मारकर हत्या, बाथरुम में मिला दोनों का शव

BHAGALPUR : भागलपुर के गोपालपुर थाने के अभिया गांव में बीएसएफ जवान की पत्नी और सिपाही के बेटे का शव बाथरूम से बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि अवैध संबंध में यह डबल मर्डर की वारदात

अवैध संबंध में BSF जवान की पत्नी और सिपाही के बेटे की गोली मारकर हत्या, बाथरुम में मिला दोनों का शव
Anamika
3 मिनट

BHAGALPUR :  भागलपुर के गोपालपुर थाने के अभिया  गांव में बीएसएफ जवान की पत्नी और सिपाही के बेटे का शव बाथरूम से बरामद किया गया है. बताया जा रहा है कि अवैध संबंध में यह डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है. 

बताया जा रहा है कि नवगछिया के गोपालपुर थाने के अभिया गांव के रहने वाले बीएसएफ जवान सुबोध मंडल की पत्नी शिल्पी कुमारी और उनके ही पड़ोस में रहने वाले बिहार पुलिस कर्मी के प्रमोद मंडल के बेटे राहुल कुमार का शव शिल्पी कुमारी के घर के बाथरूम से बरामद किया गया है. शव देखने से यह प्रतीत होता है कि महिला की हत्या शौचालय में की गई है, जबकि युवक की हत्या कहीं आसपास करने के बाद शौचालय में ही रख दिया गया है.

 मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर नवगछिया की एसपी पुलिस बल के सहित पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गईं है. चर्चा है कि प्रेम प्रसंग में वारदात को अंजाम दिया गया है, लेकिन पुलिस और मृतक के परिजन कुछ भी कहने से इंकार कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि शिल्पी का पति बीएसएफ जवान सुबोध मंडल गुजरात में पदस्थापित है. अभी भी वह अपनी ड्यूटी पर ही है. गांव में उसकी पत्नी शिल्पी बच्चे और उसके माता-पिता रहते हैं. वहीं मृतक राहुल के पिता प्रमोद मंडल बांका जिला पुलिस बल में कार्यरत हैं. राहुल ने भी बिहार पुलिस की लिखित परीक्षा पास कर ली थी और इन दिनों गांव में ही रहकर शारीरिक परीक्षा की तैयारी कर रहा था. मृतका शिल्पी के ससुर ने बताया कि सुबह जागने के बाद जब उनकी पत्नी बाथरुम में गई तो गेट अंदर से बंद था. इसकी सूचना उन्होंने पड़ोसियों को दी. जिसके बाद बाथरूम का गेट तोड़ा गया तो दोनों का शव अंदर पड़ा था, वही मौके से पुलिस ने एक कट्टा भी बरामद किया है. ग्रामीणों का कहना है कि प्रेम प्रसंग को लेकर दोनों पक्षों के बीच हमेशा विवाद होता रहता था.