ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

BSEB ने जारी किया एग्जाम कलैंडर, 1 फरवरी से इंटर और 14 फरवरी से दसवीं की परीक्षा होगी आयोजित

PATNA : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से इंटरमीडिटेड और दसवीं बोर्ड परीक्षा का डेट जारी कर दिया गया है। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अगले साल आयोजित होनेवाली प

BSEB ने जारी किया एग्जाम कलैंडर, 1 फरवरी से इंटर और 14 फरवरी से दसवीं की परीक्षा होगी आयोजित
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA  : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के तरफ से इंटरमीडिटेड और दसवीं बोर्ड परीक्षा का डेट जारी कर दिया गया है।  बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने अगले साल आयोजित होनेवाली परीक्षाओं की तारीखों का एलान करते हुए इसकी घोषणा कर दी है। बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कलैंडर जारी करते हुए कहा कि बिहार में 8 जनवरी से परीक्षाओं का कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। 


बिहार विद्यालय परीक्षा समिति के अध्यक्ष आनंद किशोर ने कहा कि, राज्य में इसी महीने से परीक्षाओं का कार्यक्रम शुरू हो जायेगा। सबसे पहले इंटर प्रैक्टिकल परीक्षा का एडमिट कार्ड 19 दिसंबर व सैद्धान्तिक का 16 जनवरी को होगा जारी किया जाएगा। इस बीच 8 जनवरी को मैट्रिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी किया जाएगा। 


आनंद किशोर ने कहा कि, बिहार में 10वीं बोर्ड की परीक्षा अगले साल फरवरी में आयोजित की जायेगी।  इसके साथ इसी माह बोर्ड के तरफ से  इंटर की भी  परीक्षा आयोजित की जाएगी। बोर्ड के तरफ से सब पहले इंटर की परीक्षा ली जाएगी।  इसको लेकर जो तारीख तय की गई है वह है 1 से 11 फरवरी तक।  इसके बाद 10वीं बोर्ड की परीक्षा 14 से 22 फरवरी तक होगी। वहीं, इससे पहले  इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी के बीच ली जायेगी।



इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि, राज्य में अब हर साल राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा (STET ) का आयोजन होगा।  इसको लेकर अगले साल यानी  2023 के फरवरी  माह में फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू होगी। इसको लेकर जो तिथि तय की गई है वह 1 से 14 फरवरी है।  इसके बाद 6 से 24 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित होगी।  इसके साथ ही डीएलएड प्रवेश परीक्षा 13 से 20 मार्च को होगी।