ब्रेकिंग
Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..Bihar News : अब ब्लॉक नहीं जाना पड़ेगा! बिहार के पंचायत भवन बनेंगे मिनी सचिवालय, जानिए क्या-क्या मिलेगाBihar News: SI परीक्षा देने जा रहे हैं? रेलवे ने कर दिया बड़ा इंतजाम, 12 स्पेशल ट्रेनों का पूरा टाइमटेबल देखेंBihar weather : आज घर से निकलने से पहले पढ़ लें! बिहार के 27 जिलों में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की चेतावनीBihar News : बिहार से हरियाणा जाना होगा आसान! 6 शहरों से शुरू होगी सरकारी AC बस सेवाBihar Ias Transfer: बिहार के 10 आईएएस अफसरों का ट्रांसफर-पोस्टिंग, पूरी लिस्ट देखिए..

BSAP के 30-40 जवान खाना खाने के बाद बीमार, फूड प्वाइजनिंग की आशंका

SAPAUL : बिहार के सुपौल जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां जिले के भीमनगर कैम्प में विशेष ससस्त्र पुलिस के 30 से 40 जवानों के बीमार होने की खबर सामने आई है। जवानों ने

BSAP के 30-40 जवान खाना खाने के बाद बीमार, फूड प्वाइजनिंग की आशंका
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SAPAUL : बिहार के सुपौल जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां जिले के भीमनगर कैम्प में विशेष ससस्त्र पुलिस के 30 से 40 जवानों के बीमार होने की खबर सामने आई है। जवानों ने भोजन करने के बाद अस्वस्थ महसूस किया, जिसके बाद उन्हें तुरंत इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, वीरपुर भेजा गया।  प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फूड प्वाइजनिंग की आशंका व्यक्त की जा रही है, हालांकि मामले की अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और जांच जारी है।


बताया जा रहा है कि,भीमनगर स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की 12 वी एवं 15 वी बटालियन में ट्रेनिंग के लिए आए लगभग 30 से 40 जवान का वीरपुर अनुमंडल अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि दोपहर के भोजन के बाद सभी की तबियत बिगड़ गई है। इसके बाद अब जवानों क़ो उलटी और दस्त हो रहे हैं। रात नौ बजे तक लगभग 30 से 40 जवान अनुमंडल अस्पताल पहुंच गए थे। 


उधर, इस घटना के बाद साथ-साथ भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार और वीरपुर एसडीएम नीरज कुमार ने भी मौके पर पहुंचकर जबानो से उनका हाल चाल जाना। जवानों के भीड़ के बीच एक ट्रेनिंग के जवान मुकेश कुमार ने बताया कि लगातार ट्रेनिंग के दौरान खाना खराब मिल रहा था और इस खाने का लगातार जवानों के जरिए विरोध किया जा रहा था, इसी बीच आज खाना के बाद ट्रेनिंग कर रहे जवान की तबीयत बिगड़ने लगी।