ब्रेकिंग
Bihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातेंBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar News : बिहार में वाहन मालिकों की बढ़ी मुश्किलें, पटना में हजारों गाड़ियां ब्लैकलिस्ट; जानें वजहKhan sir : खान सर के गार्ड फायरिंग मामले में नया मोड़, आत्मरक्षा के दावे पर उठे सवाल; पुलिस जांच में सामने आई अहम बातें

Breaking News: तेज रफ्तार बोलेरो ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को रौंदा, हादसे में 4 लोगों की मौत; कई घायल

RAMGARH: झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार बोलेरो ने सोहराय पर्व मना रहे लोगों को डेढ़ दर्जन से अ

Breaking News: तेज रफ्तार बोलेरो ने डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को रौंदा, हादसे में 4 लोगों की मौत; कई घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

RAMGARH: झारखंड के रामगढ़ में भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए हैं। तेज रफ्तार बोलेरो ने सोहराय पर्व मना रहे लोगों को डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को रौंद डाला।


जानकारी के मुताबिक, गोला से रजरप्पा मंदिर जाने वाले मुख्य मार्ग पर पिपराजारा गांव के पास सोमवार की देर रात यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि पिपराजारा गांव निवासी धुमा मांझी के घर सोहराय पर्व को लेकर खास आयोजन किया गया था।


सड़क किनारे सभी लोग पर्व मना रहे थे, तभी तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने वहां मौजूद लोगों को रौंद डाला। इस हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। डेढ़ दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए जबकि तीन महिला समेत चार लोगों की मौत हो गई।


मृतकों में धुमा मांझी, उनकी पत्नी और बहू के अलावा पड़ोस की रहने वाली एक किशोरी शामिल है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।