ब्रेकिंग
बिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोलीबिहार के इन 5 जिलों में ग्रामीण SP का अधिकार क्षेत्र तय, गृह विभाग ने जारी किया विस्तृत आदेश,जानें....मोतिहारी में वाटर पार्क विवाद गरमाया: RJD सांसद सुधाकर सिंह समेत कई लोगों पर FIR दर्ज, क्या है आरोप?विजय सिन्हा के फोन कॉल का ऑडियो वायरल करने वाले 'ड्रग इंस्पेक्टर' को सरकार ने किया सस्पेंड, दवा जब्ती में किया था बड़ा खेल, पहले दर्ज हुआ केस अब...ज्वेलरी दुकानदार से लूट का खुलासा, लूटपाट में शामिल 5 अपराधी गिरफ्तार; चोरी के गहने खरीदने वाले को भी पुलिस ने दबोचाबिहार में ताबड़तोड़ एनकाउंटर: सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में कुख्यात अपराधी को लगी गोली

BPSC पेपर लीक मामले में सेंटर सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, EOU ने अबतक कई को दबोचा

PATNA: बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने एक शख्स को गया से गिरफ्तार किया है। इस मामले में EOU अबतक 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आर्थिक अपराध इकाई द्

BPSC पेपर लीक मामले में सेंटर सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार, EOU ने अबतक कई को दबोचा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

PATNA: बीपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में आर्थिक अपराध इकाई की टीम ने एक शख्स को गया से गिरफ्तार किया है। इस मामले में EOU अबतक 15 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। आर्थिक अपराध इकाई द्वारा गठित SIT की टीम ने जांच के दौरान गया के डेल्हा स्थित रामशरण सिंह इवनिंग कॉलेज के केंद्राधीक्षक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शख्स ने EOU के समक्ष अपने अपराध को स्वीकार किया है।


आर्थिक अपराध इकाई के मुताबिक गिरफ्तार शक्ति कुमार ने बताया है कि उसने BPSC 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का प्रश्नपत्र को मोबाइल एप के जरिए स्कैन कर कपिलदेव नामक व्यक्ति को व्हाट्सएप के माध्यम से भेजा था और प्रश्नपत्र लीक किया था। बताया जा रहा है कि गिरफ्तार शक्ति कुमार डेल्हा में किराए के मकान में चलने वाले रामशरण सिंह इवनिंग कॉलेज का प्रिंसीपल है। इस कॉलेज की मान्यता साल 2018 में समाप्त हो चुकी है। बावजूद यहां विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं का सेंटर पड़ता रहा है। 


बीते 8 जून को बीपीएससी द्वारा आयोजित 67वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा का सेंटर इस कॉलेज में पड़ा था। SIT की टीम ने जांच के दौरान इस कॉलेज में छापेमारी कर कई दस्तावेजों को बरामद किया है। फिलहाल आर्थिक अपराध इकाई की टीम गिरफ्तार शक्ति कुमार से पूछताछ में जुटी है। बता दें कि इस मामले में आर्थिक अपराध इलाई की टीम कई लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

टैग्स