Starlink: भारत में अब हर किसी को मिलेगा तेज और सस्ता इंटरनेट, Elon Musk ने बढाई Jio और Airtel की चिंता Eid ul-Adha 2025: देशभर में आज धूमधाम से मनाई जा रही है बकरीद, जानें... क्यों दी जाती है कुर्बानी? Road Accident: बकरीद मनाने जा रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, 6 घायल Bihar News: एक करोड़ की अफीम के साथ 4 तस्कर गिरफ्तार, राज्य को 'उड़ता बिहार' बनाने में लगे हैं अपराधी Bengaluru New Police Commissioner: बिहार के लाल बने बेंगलुरु के नए पुलिस कमिश्नर, कोरोना काल में बने थे लाखों लोगों के मसीहा Bihar Crime News: शिक्षक की गर्दन काटकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस Bihar Rain: बिहार में 3 दिन आंधी-बारिश करेगा परेशान, IMD की चेतावनी Bihar News: मंत्री संजय सरावगी ने मुजफ्फरपुर में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bihar News: मंत्री संजय सरावगी ने मुजफ्फरपुर में की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश Bengaluru Stampede: विराट कोहली के खिलाफ थाने में शिकायत, बेंगलुरू हादसे को लेकर FIR दर्ज करने की मांग
1st Bihar Published by: Updated Thu, 16 Jun 2022 01:05:59 PM IST
- फ़ोटो
SASARAM: सासाराम में एक युवती ने अपने प्रेमी से शादी करने के लिए बीच सड़क पर हाईवोल्टेज ड्रामा किया। घटना सासाराम सिविल कोर्ट के पास की है। यहां प्रेमी की शादी तय होने से नाराज प्रेमिका ने किसी बहाने से प्रेमी को सासाराम बुला लिया और बीच सड़क पर शादी करने की जिद्द पर अड़ गई। इस दौरान लोगों की भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा हो गई। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद प्रेमी को प्रेमिका से शादी करनी पड़ी।
दरअसल, पटना के पालीगंज निवासी लड़के का रोहतास के डालमियानगर की रहने वाली लड़की से मिस्ड कॉल के जरिए प्यार हुआ था। करीब दो साल तक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चलता रहा और दोनों रिलेशनशिप में रहे। इस बीच दोनों कई बार एक दूसरे से मिले और दोनों का प्यार परवान चढ़ने लगा। इसी बीच लड़के के घरवलों को दोनों के प्रेम प्रसंग की भनक लग गई। लड़के के परिजनों ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी।
इस बात की जानकारी जैसे ही लड़की को मिली वह प्रेमी से मिलने के लिए परेशान हो गई। लड़का घरवालों के दबाव के कारण लड़की से नहीं मिल रहा था। लड़की किसी भी हाल में एक बार लड़के से मिलना चाहती थी। इसी बीच उसने किसी बहाने से लड़के को सासाराम सिविल कोर्ट के पास मिलने के लिए बुला लिया। लड़का जैसे ही सासाराम सिविल कोर्ट पहुंचा तो लड़की ने प्रेमी के सामने शादी की डिमांड रख दी, लेकिन प्रेमी शादी करने के पक्ष में नहीं था।
बीच सड़क पर हो रहे हाईवोल्टेड ड्रामे को देख लोगों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। लड़की किसी भी हाल में मानने को तैयार नहीं थी, वह लड़के से शादी करने की जिद्द पर अड़ रही। बाद में स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद लड़के को लड़की की मांग पूरी करनी पड़ी। भारी फजीहत के बाद लड़के को सिविल कोर्ट के पास ही मौजूद मंदिर में लड़की से शादी करनी पड़ी। शादी के बाद प्रेमी को बाइक से ही दुल्हन को लेकर अपने घर जाना पड़ा।