ब्रेकिंग
Bihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्टBihar Education News: डेपूटेशन खत्म करने से पाप धूल जाएंगे ? 32 महीने में 27 लाख की सैलरी जबकि बैंक खातों से 2.51 करोड़ का लेन-देन, DPO का खेल उजागर होने के बाद प्रतिनियुक्ति खत्म भरत तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने CBI जांच की मांग पर सुनवाई से किया इनकार, परिवार को दिया यह सुझावBihar News : पटना में दिनदहाड़े गोलियों की तड़तड़ाहट! पेट्रोल पंप के पास फायरिंग में नाबालिग किशोरी को लगी गोली, मचा हड़कंपBihar News: भरत तिवारी एनकाउंटर केस पहुंचा राष्ट्रपति भवन, मुख्य सचिव को जांच के आदेश; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवालBihar weather : बिहार में बदला मौसम का मिजाज! 22 जिलों में झमाझम बारिश की संभावना, IMD ने जारी किया अलर्ट

बॉलीवुड पर कोरोना का कहर; अब एकता कपूर, जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी समेत कई स्टार पॉजिटिव

DESK : कोरोना वायरस एक बार फिर पुरे देश में तेजी से फैलना शुरू हो गया. हर एक दिन मामले बढ़ते ही जा रहे है. यह वायरस बॉलीवुड में भी तेजी से फैलता जा रहा है. बीते दिनों से कई स्टार इस

बॉलीवुड पर कोरोना का कहर; अब एकता कपूर, जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी समेत कई स्टार पॉजिटिव
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

DESK : कोरोना वायरस एक बार फिर पुरे देश में तेजी से फैलना शुरू हो गया. हर एक दिन मामले बढ़ते ही जा रहे है. यह वायरस बॉलीवुड में भी तेजी से फैलता जा रहा है. बीते दिनों से कई स्टार इसका शिकार हो रहे हैं. अब बॉलीवुड स्टार जॉन अब्राहम और उनकी पत्नी प्रिया भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं.  फिल्म निर्माता एकता कपूर कोरोना पॉजिटिव पाई गईं.


इसकी जानकारी खुद जॉन ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए फैंस को जानकारी दी कि उन्हें कोरोना हो गया है. उन्होंने लिखा, 'तीन दिन पहले मैं एक ऐसे शख्स के कॉन्टेक्ट में आया जिन्हें कोविड था, इसके बारे में मुझे बाद में जानकारी मिली. पत्नी प्रिया और मेरी कोविड रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है. हम घर में क्वारंटाइन हैं और किसी के कॉन्टेक्ट में नहीं आए हैं. हम दोनों को वैक्सीन लगी हुई है और हल्के लक्षण नजर आ रहे थे. अपना ध्यान रखें और स्वस्थ रहें. मास्क पहनें.'


बता दें इससे पहले हाल ही में एक्टर अर्जुन कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे. यह दूसरी बार है जब अर्जुन कोरोना पॉजिटिव हुए हैं. साथ ही उनकी बहन अंशुला कपूर भी कोरोना पॉजिटिव हो गई. और अनिल कपूर की बेटी रिया कपूर और दामाद करण बुलानी भी कोविड पॉजीटिव हैं. अर्जुन कपूर की चाची महीप कपूर और बहन शनाया कपूर भी पिछले दिनों कोरोना से संक्रमित हुई थीं. शनाया कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा था, 'मैं कोव‍िड-19 पॉज‍िट‍िव पाई गई हूं. मुझमें हल्के लक्षण हैं पर मैं ठीक महसूस कर रही हूं और मैंने खुद को आइसोलेट कर लिया है' इसके अलावा एक्ट्रेस नोरा फतेही की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव हो गई. सोहेल खान की वाइफ सीमा कपूर और बेटे योहान खान की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी.

टैग्स