ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार में सनसनीखेज वारदात: बंद कमरे में पति-पत्नी के शव मिलने से हड़कंप, हत्या है या आत्महत्या?50 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, जिले के Top10 अपराधियों में है शामिल; डकैती कांड में था फरारVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायल

'बॉलीवुड के विलेन' इस भोजपुरिया स्टार को हुआ कोरोना, खुद को घर में किया आइसोलेट

MUMBAI : बॉलीवुड के मशहूर विलेन कैरेक्टर किरण कुमार को कोरोना हो गया है। भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का झंडा गाड़ने वाले किरण कुमार ने इन दिनों खुद घर में ही आइस

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

MUMBAI : बॉलीवुड के मशहूर विलेन कैरेक्टर किरण कुमार को कोरोना हो गया है। भोजपुरी और गुजराती फिल्मों में भी अपनी एक्टिंग का झंडा गाड़ने वाले किरण कुमार ने इन दिनों खुद घर में ही आइसोलेट कर लिया है।


किरण कुमार में में कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन वे मुंबई के एक हॉस्पिटल में इलाज कराने गये तो वहां उनके कई तरह के टेस्ट किए गये इसी दौरान कोविड-19 टेस्ट भी किया गया तो वे पॉजिटिव पाए गये।


किरण कुमार ने इसका पता चलने के बाद खुद को अपने मुंबई के घर में ही सेल्फ आइसोलेट कर लिया । उन्होनें बताया कि मुझमें सर्दी-खांसी जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं। लेकिन कोरोना पॉजिटिव होने के बाद मैंनें खुद को दो मंजिला घर के उपर के कमरे में सेल्फ आइसोलेट कर लिया है। मैं तमाम नियम-कानूनों का पालन कर रहा हूं। मुझे फिलहाल किसी तरह की परेशानी नहीं है। बता दें कि किरण कुमार को 14 मई को अपने कोरोना पॉजिटिव होने की जानकारी मिली थी। अब 26 मई को अगले टेस्ट के बाद साफ हो जाएगा कि वे अब कोरोना पॉजिटिव हैं या फिर निगेटिव हो चुके हैं।


किरण कुमार हिंदी फिल्मों में बतौर हीरो भी अपनी किस्मत आजमा चुके हैं उसके बाद उन्होनें फिल्मों में विलेन का किरदार बखूबी निभाया। उसके बाद किरण कुमार ने भोजपुरी और गुजराती फिल्मों के अलावे टीवी सीरियल्स में भी खूब धमाल मचाया।