छपरा में नाव पलटने से 8 लोग डूबे, 2 की मौत, 6 की बाल बाल बची जान

1st Bihar Published by: 7 Updated Sep 01, 2019, 5:28:39 PM

छपरा में नाव पलटने से 8 लोग डूबे, 2 की मौत, 6 की बाल बाल बची जान

- फ़ोटो

SARAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है छपरा से जहां एक बड़ा हादसा हुआ है. नदी में नाव पलटने से 8 लोगों की डूबने की सूचना मिल रही है. बताया जा रहा है कि 2 लोगों की मौत हो गई है. जबकि 6 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है. पुलिस मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन कर रही है. https://www.youtube.com/watch?v=oWneSYa8ORc&feature=youtu.be पूरी घटना सारण जिले के छपरा की है. जहां रूपगंज सीढ़ी घाट के पास नाव पलटने से 8 लोग नदी में डूब गए. जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. मृतक व्यक्ति की पहचान सरकारी बाजार इंदिरानगर के रहने वाले शंकर कुमार के रूप में की गई है. जबकि एक अन्य की पहचान अब तक नहीं हो पाई है. मिली जानकारी के मुताबिक 8 लोग नदी में डेंगी पर सवार होकर जा रहे थे तभी अचानक नाव पलट गई. जिससे नाव पर सवार सभी 8 व्यक्ति नदी में गिर गए. जिसमें से 2 लोग तेज धारा में बह गए. हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों आनन फानन मच गया. फौरन घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलाया. टीम शव की तलाश कर रही है. सारण से दिवाकर मिश्रा की रिपोर्ट