ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डरकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

BJP विधायक राजू सिंह के करीबियों के घर पुलिस की छापेमारी, RJD नेता ने दर्ज कराया है अपहरण का केस

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आरजेडी नेता अपहरण कांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अपहरण के आरोपी बीजेपी विधायक राजू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रह

BJP विधायक राजू सिंह के करीबियों के घर पुलिस की छापेमारी, RJD नेता ने दर्ज कराया है अपहरण का केस
Mukesh Srivastava
2 मिनट

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर में आरजेडी नेता अपहरण कांड में पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। अपहरण के आरोपी बीजेपी विधायक राजू सिंह की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीम लगातार छापेमारी कर रही है। आज भी पुलिस बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह के करीबियों के घर छापेमारी कर रही है। आरोप है कि बीते 25 मई को बीजेपी विधायक राजू सिंह ने राजद नेता तुलसी राय का अपहरण कर लिया था और उन्हें जान से मारने की कोशिश की थी। आरजेडी नेता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ मुजफ्फरपुर के पारू थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया था।


इससे पहले राजद नेता अपहरण कांड में पुलिस ने साहेबगंज के बीजेपी विधायक राजू सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे थे।इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने बीजेपी विधायक की दो लग्जरी गाड़ियों को जब्त किया था। पुलिस ने जांच के दौरान मामले को सही पाया है और गिरफ्तारी के लिए बीजेपी विधायक के ठिकानों और उनके करीबियो के घर छापेमारी कर रही है। सोमवार को पुलिस ने विधायक के करीबियों के घर दबिश दी है।


बता दें कि बीते 25 मई को पारू थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक तिलक समारोह के दौरान बीजेपी विधायक राजू सिंह और राजद नेता तुलसी राय दोनों शामिल हुए थे, जहां से निकलने के बाद विवाद शुरू हो गया। आरजेडी नेता तुलसी राय ने आरोप लगाया है कि विधायक राजू सिंह ने न सिर्फ उके साथ मारपीट की है बल्कि हथियार के बल पर जबरन उठाकर अपने साथ ले गए और जान से मारने की कोशिश की। राजद नेता ने बीजेपी विधायक के खिलाफ मजिस्ट्रेट की कोर्ट में केस दर्ज कराया है।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता