ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी का छलका दर्द, बोले- अब पार्टी में हमारा कोई महत्व नहीं

DARBHANGA: विपक्षी दल लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि बीजेपी में पहले के तमाम बड़े नेताओं को साइडलाइन कर दिया गया है। अब खुद बीजेपी सांसद ने इस बात को स्वीकार किया है। दरभंगा में

बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी का छलका दर्द, बोले- अब पार्टी में हमारा कोई महत्व नहीं
Mukesh Srivastava
3 मिनट

DARBHANGA: विपक्षी दल लगातार इस बात को कहते रहे हैं कि बीजेपी में पहले के तमाम बड़े नेताओं को साइडलाइन कर दिया गया है। अब खुद बीजेपी सांसद ने इस बात को स्वीकार किया है। दरभंगा में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी का दर्द छलका है। रूडी ने स्पष्ट शब्दों में कह दिया है कि अब पार्टी में उनका पहले जैसा महत्व नहीं रह गया है।


दरअसल, 28 और 29 जनवरी को दरभंगा में बीजेपी कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई थी। दो दिनों तक चली इस बैठक में सारण के सांसद राजीव प्रताप रूडी को भी बुलाया गया था। बिहार बीजेपी के तमाम बड़े नेताओं को तो मंच पर जगह दी गई लेकिन राजीव प्रतार रूडी को मंच पर जगह नहीं मिली। रूडी अन्य कार्यकर्ताओं के साथ मंच के सामने बैठे हुए थे लेकिन किसी ने उन्हें मंच पर बुलाने की जहमत नहीं उठाई। रूडी इसी बात को लेकर खफा चल रहे हैं।


दरंभगा में आयोजित ‘दृष्टि बिहार एजेंडा 2025’ के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजीव प्रताप रूडी का दर्द छलक गया। राजीव प्रताप रूडी ने कार्यसमिति की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि वह उस बैठक में शामिल होने पहुंचे थे लेकिन, वहां मौजूद नेताओं ने उन्हें मंच पर जगह नहीं दी। वह दर्शक दीर्घा में बैठकर सभी नेताओं का भाषण सुनते रहे और जब सभी नेताओं ने अपना भाषण दे दिया तो वह वापस घर चले गए। लोग तो यही कहेंगे कि रूडी को बीजेपी के एजेंडा से बाहर कर दिया गया है। कार्यसमिति की बैठक में मंच पर स्थान तक नहीं मिला।


कार्यक्रम को संबोधित करते उन्होंने कहा कि मंच पर लोग भाषण दे रहे थे, और मैं आप लोगों की तरह ऐसे ही बैठा हुआ था। उस बात की तकलीफ मुझे नहीं है। आखिर तकलीफ क्यों हो…क्योंकि हमारा और आपका महत्व अब कहां रह गया है.. कोई क्यों अब आपको बुलाएगा.. आप तो ऐसे ही अवलेवल हैं..कोई नोटिस कहा ले रहा है.. आपको तो किसी के साथ चलना है.. सीढ़ी लगा दीजिए चढ़कर ऊपर चला जाएगा…सीढ़ी को मार के कोई नीचे फेंक देगा… मगर आप वहीं रहिएगा...आपका तो काम ही वही है।

टैग्स