Bihar Crime News: बिहार में भूमि विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस टीम पर हमला, डायल 112 के जवानों ने भागकर बचाई जान; 18 लोगों पर केस दर्ज बिहार में जीविका योजना से बदली महिलाओं की जिंदगी, 57 हजार करोड़ का मिला ऋण Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी Bihar Politics: ‘नीतीश कुमार का विकास शहरों तक ही सीमित’ चचरी पुल के उद्घाटन के मौके पर बोले मुकेश सहनी Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से अबतक 33 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में बादल फटने से अबतक 33 की मौत, 100 से अधिक लोग घायल; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, नाइट लैंडिंग नहीं होने से बढ़ी परेशानी Bihar News: दरभंगा एयरपोर्ट पर यात्रियों का हंगामा, नाइट लैंडिंग नहीं होने से बढ़ी परेशानी अपने प्रिय मित्र सतीश कौशिक की याद में Anupam Kher ने शुरू किया यह नेक काम, अब विश्व भर में हो रही सराहना Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग को बताया BJP की B टीम, दो वोटर आईडी को लेकर खूब बरसे
1st Bihar Published by: MUKESH Updated Sat, 22 Oct 2022 02:20:00 PM IST
- फ़ोटो
GOPALGANJ: बिहार में आगामी कुछ दिनों में दो विधानसभा मोकामा और गोपालगंज सीट पर उपचुनाव होने हैं। इसको लेकर सभी राजनीतिक दलों द्वारा अब अंतिम कुछ दिनों में जमकर चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान सत्त्तापक्ष हो या विपक्ष कोई भी एक भी मौका चूकना नहीं चाहती है। इसी कड़ी में अब राजद के स्टार प्रचारक और बिहार सरकार के मंत्री ने मोदी सरकार और भाजपा पर जोरदार हमला बोला है।
बिहार सरकार के भूमि व राजस्व मंत्री आलोक मेहता ने कहा कि भाजपा के नेता बस बड़बोलेपन में विश्वाश करते है। उनका काम ही जुमलों का पाठ करना है। लेकिन, अब बिहार की जनता समझदार हो गई है और अब बिहार की जनता बरगलाने वाली नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि भाजपा के झूठ का बोलते रहते हैं कि उन्होंने ये किया वो किया जबकि हकीकत क्या है कि वो लोग यदि अपनी गिरेबान में झांक कर देखेंगे तो मालूम चल जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा उपचुनाव में उनलोगों को यह मालूम चल जाएगा कि देश में प्रजातंत्र बचेगा या खत्म होगा। यह महागठबंधन जनता के मन मिजाज को देखकर बना है और बिहार की जनता हमारे साथ है। हम दोनों सीटों पर बहुमत हासिल करने वाले हैं।
वहीं, इसके आलावा आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामला में दोषी राजद नेता और पूर्व विधायक किरण राय को कोर्ट के तरफ से सशर्त मिली जमानत को लेकर भी उन्होंने कहा कि वो उचित था वही निर्णय लिया गया, हमलोग कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते है। गौरतलब हो कि, राजद के पूर्व विधायक पर आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामला में जानकारी के मुताबिक वर्ष 2019 में गोपालगंज में लोकसभा का चुनाव था। उसी दौरान आदर्श आचार संहिता उल्लंघन मामले में नगर थाने में 22 अप्रैल 2019 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।