ब्रेकिंग
पुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्टपुरी जगन्नाथ रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत; 200 से अधिक घायल, भक्तों के बीच भारी अफरा-तफरीपटना में निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने डोरी खींचकर किया शुभारंभमुजफ्फरपुर में उफान पर बागमती: निचले इलाकों में बाढ़ का खतरा बढ़ा, थाना और स्कूल परिसर में घुसा नदी का पानी; जिला प्रशासन अलर्ट1993 में खरीदी गई जमीन पर अब मिला कब्जा, 32 साल की कानूनी लड़ाई के बाद 103 साल की महिला को मिला न्यायपटना में सूखे नशा के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, डेढ़ करोड़ की स्मैक के साथ दो महिला समेत तीन स्मगलर अरेस्ट

बीजेपी नेता नित्यानंद राय ने तय किया सीटों का गणित, बिहार चुनाव में 12 सीटें जीतेगा महागठबंधन

PATNA : पटना के बीजेपी कार्यालय में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अगले विधानसभा चुनाव के पहले ही सीटों का गणित तय कर दिया है। उ

FirstBihar
Anurag Goel
2 मिनट

PATNA : पटना के बीजेपी कार्यालय में बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने अगले विधानसभा चुनाव के पहले ही सीटों का गणित तय कर दिया है। उनके मुताबिक अगले चुनाव में महागठबंधन को 12 से ज्यादा सीटें नहीं मिलने जा रही हैं।बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा को उन्होनें बिहार में एनडीए की बड़ी जीत का भरोसा दिलाया है। 


नित्यानंद राय ने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का स्वागत करते हुए कहा कि बिहार में एनडीए के टक्कर में कोई पार्टी नहीं है। अगले विधानसभा चुनाव में सभी पार्टियों का सूपड़ा साफ हो जाएगा। उन्होनें एक आंकड़े का हवाला देते हुए महागठबंधन के सीटों की संख्या भी निर्धारित कर दी। पूर्व बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि चुनाव में महागठबंधन दर्जन भर यानि बारह सीटें जीतने जा रहा है वो भी बड़ी मुश्किल से। इसके लिए उन्होनें लोकसभा चुनाव की सीटों का आंकड़ा बीजेपी अध्यक्ष के सामने रखा। उन्होनें कहा कि लोकसभा चुनाव की तरह विधानसभा के भी नतीजें आएंगे। 


इस दौरान नित्यानंद राय ने बीजेपी अध्यक्ष को भरोसा दिलाया कि बिहार में एनडीए की सरकार फिर से बनने से कोई रोक नहीं सकता । बिहार में हम बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं। महागठबंधन की हवा निकल जाएगी। 

टैग्स