ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

भाजपा नेता ने बनाया जिस्मानी संबंध, लड़की बोली- कई दिनों से कर रहा था गलत काम

DESK : एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक लड़की ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक नेता के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित लड़की ने भाजपा

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK :  एक ऐसा मामला सामने आया है. जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल एक लड़की ने भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के एक नेता के ऊपर काफी गंभीर आरोप लगाया है. पीड़ित लड़की ने भाजपा नेता के ऊपर शादी का झांसा देकर जिस्मानी संबंध बनाने का आरोप लगाया है. पुलिस इस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.


मामला उधम सिंह नगर का है. जहां  शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने वाले भारतीय जनता युवा मोर्चा के एक नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. भाजपा नेता के ऊपर शादी का झांसा देकर कथित तौर पर शारीरिक संबंध बनाने का गंभीर आरोप एक लड़की ने लगाया है. लड़की के मुताबिक रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप में शादी का झांसा देकर उसके साथ गलत काम किया गया.


एक महिला ने भाजयुमो के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश विश्वास को पुलिस ने सोमवार देर रात गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था, फिर उन्हें जेल भेज दिया गया. पुलिस का कहना है कि मुकदमे के बाद से ही आरोपी 30 मई से फरार चल रहा था. ट्रांजिट कैंप में ही रहने वाली एक महिला ने 30 मई को भाजयुमो नेता पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया था. आरोपी नेता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया. पुलिस को सौंपी गई तहरीर में महिला ने कहा है कि साल 2019 में उसकी मुलाकात सुरेश विश्वास से हुई थी. उन्होंने शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाए. फिर वे शादी से मुकर गए.


पुलिस ने आरोपी को उसी के घर से गिरफ्तार किया है. आरोपी बाहर से ताला लगाकर अपने घर में सो रहा था. केस दर्ज करने के बाद आरोपी को पदमुक्त कर दिया गया था. ट्रांजिट कैम्प थानाध्यक्ष विद्यादत्त जोशी ने बताया आरोपी पर केस दर्ज कर लिया गया था. उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी. सोमवार देर रात उसे घर से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

टैग्स