ब्रेकिंग
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डरकांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने बेगूसराय की कोर्ट में किया सरेंडर, अदालत से मिली राहत; क्या है मामला?बांकीपुर उपचुनाव: पार्टी उम्मीदवार वीणा मानवी की गिरफ्तारी पर भड़के तेज प्रताप यादव, जानिए..क्या बोले JJD चीफ?बिहार की कोर्ट का अहम फैसला: दो दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, तीन मासूमों की तस्करी का मामलाटीबी मुक्त बिहार अभियान को मिलेगी नई रफ्तार, 14 अगस्त तक 1 करोड़ लोगों की होगी स्क्रीनिंग; NCC कैडेट संभालेंगे मोर्चाBihar Bhumi: बिहार के अंचल अधिकारी हुए आउट ऑफ कंट्रोल ! इस CO ने पिछले महीने ही 'सरकारी जमीन' का कर दिया 'दाखिल खारिज', वायरल हुआ म्यूटेशन ऑर्डर

BJP नेता के काफिले की चपेट में आने से शख्स की मौत, स्थानीय लोगों ने लगाया ये आरोप

DESK : भाजपा के नेता और बंगाल के नेता प्रतिपक्ष की मुश्किलें फिर से बढ़ गयी है। इनके काफिले में शामिल एक कार की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी

BJP नेता के काफिले की चपेट में आने से शख्स की मौत, स्थानीय लोगों ने लगाया ये आरोप
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

DESK : भाजपा के  नेता और बंगाल के नेता प्रतिपक्ष की मुश्किलें फिर से बढ़ गयी है। इनके काफिले में शामिल एक कार की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक इस बात की पुष्टि नहीं की है कि उक्त वाहन नंदीग्राम सांसद के काफिले का हिस्सा था या नहीं। 


दरअसल, गुरुवार देर रात भाजपा नेता अपने किसी कार्यक्रम में शामिल होकर वापस आ रहे थे।  उसी दौरान उनके काफिले की चपेट में आने एक शख्स की मौत की खबरें निकल कर सामने आ रही है। हालांकि, पुलिस यह जांच कर रही है वो कार भाजपा नेता के काफिले में शामिल था या नहीं। लेकिन,स्थानीय लोगों ने दावा किया है कि पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर जिले के चांदीपुर में कथित तौर पर भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी की कार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों और एक चश्मदीद के मुताबिक, शेख इसराफिल के रूप में पहचाने जाने वाला शख्स सड़क के किनारे था, जब कार ने उसे टक्कर मार दी। 


बताया जा रहा है कि,विपक्ष के नेता (एलओपी) शुभेंदु अधिकारी मोइना में पार्टी के एक कार्यक्रम से लौट रहे थे। एक प्रत्यक्षदर्शी का आरोप है कि उनकी कार ने सड़क किनारे खड़े एक शख्स को टक्कर मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, हादसे के बाद भी कार नहीं रुकी। दुर्घटना के कारण स्थानीय लोगों ने एक घंटे से अधिक समय तक सड़क जाम किया, जिन्होंने सड़क को अवरुद्ध कर दिया और शुभेंदु अधिकारी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया और उसके लिए कड़ी सजा की मांग की। 


इधर, इस हादसे के बाद भारी पुलिस बल दुर्घटनास्थल पर रवाना किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को काबू में किया। व्यक्ति के शव को तमलुक अस्पताल भेजा गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इस घटना को लेकर जिला पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ''मृतक शेख इसराफिल एक पेट्रोल पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पार कर रहा था, तभी रात साढ़े दस बजे एक कार ने उसे टक्कर मार दी और स्थानीय अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। यह कार शुभेंदु अधिकारी के काफिले का हिस्सा जैसा कि कुछ लोगों ने दावा किया है।"