ब्रेकिंग
बांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तारबांका में डबल मर्डर: बाइक सवार दो युवकों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या, घटनास्थल से 10 से अधिक खोखे बरामदबांकीपुर उपचुनाव में 6000 वोट भी नहीं मिलेगा: प्रशांत किशोर पर कांग्रेस ने कसा तंजबांकीपुर उपचुनाव में उम्मीदवार उतारेगी RLJP, प्रिंस पासवान का ऐलानदुबई से मुंबई पहुंची महिला के पास 4 KG सोना बरामद, पैंट में छिपाए थे 6 करोड़ के गोल्ड बार, DRI ने किया गिरफ्तारसिपाही बहाली परीक्षा पेपर लीक मामले में EOU की बड़ी कार्रवाई, दो सिपाही व गैंग के अन्य सदस्य गिरफ्तार

BJP नेता के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 2 कॉल गर्ल और मैनेजर गिरफ्तार, लड़की सप्लायर और भाजपा नेता फरार

DESK : भारतीय जनता पार्टी के नेता के एक होटल में सेक्स रैकेट के बड़े धंधे का खुलासा हुआ है. पुलिस ने भाजपा नेता के होटल में छापेमारी कर दो कॉल गर्ल और मैनेजर को गिरफ्तार किया

BJP नेता के होटल में सेक्स रैकेट का खुलासा, 2 कॉल गर्ल और मैनेजर गिरफ्तार, लड़की सप्लायर और भाजपा नेता फरार
First Bihar
3 मिनट

DESK :  भारतीय जनता पार्टी के नेता के एक होटल में सेक्स रैकेट के बड़े धंधे का खुलासा हुआ है. पुलिस ने भाजपा नेता के होटल में छापेमारी कर दो कॉल गर्ल और मैनेजर को गिरफ्तार किया है. भाजपा नेता और लड़की सप्लायर समेत कई लोगों पर एफआईआर किया गया है. पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है.


मामला पंचकूला के मोरनी ब्लॉक का है. जहां भाजपा नेता महेंद्र सिंह के होटल में जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा हुआ है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक मोरनी ब्लॉक में बने शिवालिक गेस्ट हाउस में पुलिस ने छापेमारी कर सेक्स रैकेट का भांडाफोड़ किया है. पुलिस के मुताबिक दो लड़कियों को पकड़ा गया है, जो जिस्म के कारोबार में शामिल थीं.


इनके अलावा होटल के मैनेजर को भी गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस पूछताछ में सामने आया कि युवतियों की मजबूरी का फायदा उठाकर गेस्ट हाउस मैनेजर वैश्यावृति का धंधा करवाता था. पुलिस ने आरोपी मैनेजर को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया जिसके बाद दो दिन के रिमांड पर लिया है.


पुलिस की ओर से ये जानकारी साझा की गई कि जानकारी के भाजपा नेता और होटल मालिक महेंद्र सिंह के मोरनी ब्लॉक स्थित शिवालिक गेस्ट हाउस में कई दिनों से सेक्स रैकेट का धंधा चल रहा था. जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने फौरन होटल में रेड मारा और मौके से 3 लोगों को गिरफ्तार किया. उन्होंने ये भी बताया कि बीजपी नेता मालिक महेंद्र सिंह सहित मैनेजर ईशम सिंह, सप्लायर हरजीत सिंह और मनी के ख़िलाफ़ केस दर्ज किया गया है.


एसीपी राजकुमार ने मीडिया को बताया कि शनिवार को आरोपी मैनेजर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से कोर्ट ने आरोपी को दो दिनों के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. उन्होंने बताया कि आरोपी मैनेजर से रिमांड के दौरान यह पता लगाया जाएगा कि वो लड़कियों को कहां से लेकर आता था और साथ ही उन लोगों पर भी शिकंजा कसा जाएगा.

टैग्स