ब्रेकिंग
बिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसाबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबिहार में खौफनाक वारदात: शौच के लिए घर से निकले युवक का खून से लथपथ मिला शव, बेरहमी से हत्या की आशंकाबिहार के इस 'नगर परिषद' में करोड़ों का खेल...DM की जांच में EO की पकड़ी गई चाल, कार्रवाई वाली फाइल 'सरकार' के पास....पुलिस विभाग में फेरबदल: SSP ने 39 पुलिस पदाधिकारियों का किया तबादला, कई थानों को मिले नए अधिकारीबिहार में बाढ़ का खौफनाक मंजर! सड़क पार करते वक्त 10 साल की मासूम तेज बहाव में बही, चंद सेकंड में हुआ दर्दनाक हादसा

BJP ने तस्वीर जारी कर किया नीतीश सरकार से सवाल, कोर्ट परिसर में मोकामा के लोगों से कैसे मिल रहे अनंत ?

PATNA : बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं, इस उपचुनाव को लेकर घमासान जारी है। यह सीट मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट है। इस चुनाव में किसी सीट की सबसे अधिक चर्चा है तो वह है म

BJP ने तस्वीर जारी कर किया नीतीश सरकार से सवाल, कोर्ट परिसर में मोकामा के लोगों से कैसे मिल रहे अनंत ?
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA : बिहार में दो सीटों पर उपचुनाव होने हैं, इस उपचुनाव को लेकर घमासान जारी है। यह सीट मोकामा और गोपालगंज विधानसभा सीट है। इस चुनाव में किसी सीट की सबसे अधिक चर्चा है तो वह है मोकामा विधानसभा सीट। इस सीट को लेकरभाजपा ने ललन सिंह की पत्नी सोनम देवी को टिकट थमाया है जबकि राजद की ओर से महागठबंधन ने जेल में बंद बाहुबली अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को प्रत्याशी बनाया है। वहीं, अब भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एक तस्वीर जारी की है जिसमें अनंत सिंह कोर्ट परिसर में कई लोगों से मिलते-जुलते दिख रहे हैं। 


भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल ने एक तस्वीर जारी की है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपने फेसबुक पोस्ट में  यह दावा किया है कि बाहुबली अनंत सिंह कोर्ट परिसर में मोकामा के लोगों से मिल रहे हैं और बड़ी तादाद में जुटे लोगों से बातचीत कर रहे हैं। संजय जायसवाल ने इस तस्वीर के जरिये सरकार पर हमला बोला है। उनका दावा है कि ये तस्वीर मोकामा चुनाव प्रचार की है। अनंत सिंह खुलेआम कोर्ट परिसर में लोगों के साथ बैठक और बातचीत करते हैं। 


संजय जायसवाल ने अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह आरोप लगाया है कि अनंत सिंह जेल के अंदर से वीडियो कॉल के जरिये लगातार निर्देश जारी कर रहे हैं। वह जेल से अंदर से अपने लोगों को निर्देश देते रहते हैं। बता दें कि, इससे पहले भी जेल में बंद मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह को लेकर यह विवाद चलता रहा है कि वह जेल के अंदर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं।  इसको लेकर जब छापेमारी की गई तो उनके सेल से मोबाइल फोन भी जब्त किया गया था। वहीं अब चुनाव के दौरान जब दो बाहुबली आमने-सामने हैं तो इस तरह की तस्वीरें सामने आ रही है। 


गौरतलब हो कि, इसबार का मोकामा उपचुनाव काफी चुनाव दिलचस्प रहेगा। मोकामा में  एक तरफ पिछले 16 सालों से अपना साम्राज्य बना चुके अनंत सिंह होंगे, तो दूसरी तरफ बाहुबली नेता और मोकामा निवासी ललन सिंह की पत्नी है। ललन सिंह बाहुबली नेता सुरजभान के करीबी बताये जाते हैं।ललन सिंह की पत्नी का चुनाव प्रचार करने सुरजभान सिंह की पत्नी भी मैदान में उतर चुकी है।