ब्रेकिंग
Vikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतVikramshila Setu : विक्रमशिला सेतु पर बड़ा अपडेट! IIT रूड़की करेगा पुल की जांच, नवंबर तक फिर शुरू हो सकती है पूरी आवाजाहीBihar Teacher News : बिहार के गुरुजी सावधान! अब 3 दिन लेट हुए तो कटेगा 1 दिन का वेतन; नई हाजिरी व्यवस्था से वेतन पर असरBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत

अपने ही पार्टी की महिला सांसद का फेसबुक पेज बनाकर डाल रहा था अश्लील वीडियो, BJP आईटी सेल प्रभारी गिरफ्तार

DESK: अपने ही पार्टी की महिला सांसद का फर्जी फेसबुक पेज बनाकर भाजयुओ के लोकसभा आईटी सेल का प्रभारी गौरव अश्लील वीडियो डाल रहा था. शिकायत के बाद पुलिस ने आईटी सेल के प्रभारी गौ

FirstBihar
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: अपने ही पार्टी की महिला सांसद का फर्जी फेसबुक पेज बनाकर भाजयुओ के लोकसभा आईटी सेल का प्रभारी गौरव अश्लील वीडियो डाल रहा था. शिकायत के बाद पुलिस ने आईटी सेल के प्रभारी गौरव को गिरफ्तार कर लिया है. यह मामला राजस्थान के राजसमंद की है. 

सांसद दीया कुमारी का बनाया पेज

बताया जा रहा है कि आईटी सेल के शातिर ने बीजेपी की राजसमंद सांसद दीया कुमारी का फेसबुक पेज बनाया था. इसको लेकर 9 माह पहले केस दर्ज कराया गया था. इसके बारे में थाना प्रभारी प्रवीण टांक ने बताया कि लोकसभा चुनाव के दरमियान मोरचना निवासी गौरव जोशी ने एडमिन बनते हुए टीम दीया कुमारी के नाम से फेसबुक पेज बनाया था. जोशी ने टीम दीया कुमारी फेसबुक पेज पर दो अश्लील वीडियो पोस्ट किए थे. इन वीडियो को दूसरे दिन वापस डिलिट कर दिया गया.

सांसद के सचिव ने दर्ज कराया था एफआईआर

थाना प्रभारी ने बताया कि सांसद दीया कुमारी के निजी सचिव ने इसको लेकर केस दर्ज कराया था. आरोप लगाया था कि दीया कुमारी की छवि खराब करने के लिए इस तरह का पोस्ट किया जा रहा है. इसके बाद साइबर क्राइम सेल से मांगी गई. साइबर सेल ने फेसबुक के केलीफोर्निया स्थित ऑफिस से संपर्क किया. जहां से रिपोर्ट आने में समय लगा. इस कारण आरोपी की गिरफ्तारी 9 महीने बाद हुई, फेसबुक के रिपोर्ट से पता चला कि अश्लील वीडियो गौरव जोशी के मोबाइल से ही टीम दीया कुमारी पेज पर अश्लील पोस्ट की गई थी.

टैग्स