ब्रेकिंग
Bihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलBihar News : कटिहार में बड़ा हादसा: भैंस को बचाने में ट्रक से भिड़ी स्कॉर्पियो, सगाई से लौट रहे 7 लोग घायलबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपील

कोर्ट ने BJP विधायक पर केस दर्ज करने का दिया आदेश, महिला ने लगाया है यौन शोषण का आरोप

DESK: एक महिला ने बीजेपी विधायक महेश नेगी पर दो साल तक यौनशोषण करने का आरोप लगाया है. केस दर्ज करने को लेकर पीड़िता ने कोर्ट में आवेदन दिया था. जिसके बाद कोर्

कोर्ट ने BJP विधायक पर केस दर्ज करने का दिया आदेश, महिला ने लगाया है यौन शोषण का आरोप
Manish Kumar
2 मिनट

DESK: एक महिला ने बीजेपी विधायक महेश नेगी पर दो साल तक यौनशोषण करने का आरोप लगाया है. केस दर्ज करने को लेकर पीड़िता ने कोर्ट में आवेदन दिया था. जिसके बाद कोर्ट ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है. यही नहीं महिला ने अपनी बेटी को विधायक की बेटी बताया है. महिला ने डीएनए टेस्ट कराने की मांग की है. 

विधायक के खिलाफ ने पुलिस ने नहीं दर्ज किया था केस

मामले सामने आने के बाद विधायक की पत्नी रीता नेगी ने देहरादून के नेहरू कॉलोनी थाने में 13 अगस्त को अल्मोड़ा की रहने वाली पीड़िता समेत चार लोगों पर केस दर्ज कराया है. विधायक की पत्नी ने आरोप लगाया था कि मेरे पति को ब्लैकमेल किया जा रहा है. जब पीड़िता ने विधायक के खिलाफ केस दर्ज कराया तो पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की. जिसके बाद पीड़िता कोर्ट के शरण में पहुंची. 

पैसा का दिया गया लालच

पीड़िता ने बताया कहा कि मामले को रफादफा करने के लिए विधायक और उनकी पत्नी ने पैसा का लालच दिया. कोर्ट ने इस मामले में पत्नी के खिलाफ भी केस दर्ज करने का आदेश दिया है. पीड़िता ने दावा किया है कि जो मेरी बेटी है वह विधायक की ही संतान है. अगर वह चाहे तो डीएनए टेस्ट करा ले. वही, विधायक के वकील ने आरोप लगाया है कि महिला कोर्ट को गुमराह कर रही है. उसके खिलाफ शिकायत करेंगे. महेश नेगी अल्मोड़ा के दवाराघाट सीट से बीजेपी के विधायक है. फिलहाल चर्चा में बने हुए हैं. 

टैग्स