1st Bihar Published by: RANJAN Updated Oct 21, 2020, 3:50:55 PM
- फ़ोटो
ROHTAS : 23 अक्टूबर को पीएम मोदी की डेहरी के नारायण मेडिकल अस्पताल व कॉलेज प्रांगण में होने वाली चुनावी सभा को लेकर आज भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित रोहतास पहुंचे.
जहां पहुंच उन्होंने सुअरा हवाई अड्डा स्थल का जायजा लिया. पीएम के चुनावी सभा को लेकर उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी का बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में पहला कार्यक्रम बिहार के रोहतास गया और भागलपुर में पुणे जा रहा है. इस बार के चुनाव में भी एनडीए गठबंधन की लहर है और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन पर और भी एनडीए के पक्ष में पूरा माहौल बन जाएगा.
संबित पात्रा ने कहा क एनडीए इस बार के चुनाव में भी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने जा रही है और बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही बनेंगे. वहीं कांग्रेस द्वारा आज घोषणा पत्र जारी करने की बात पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस सिर्फ घोषणाएं ही करती है. काम तो करती नहीं है, सिर्फ घोषणा देखकर जनता को धोखा देने का कार्य करती है.