ब्रेकिंग
बाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदकबाबा रामदेव के खिलाफ बिहार की कोर्ट में शिकायत, धार्मिक भावना आहत करने का आरोपBSSC कार्यालय पर अभ्यर्थियों का हंगामा, गेट पर जड़ा ताला; जल्द रिजल्ट जारी करने की मांगशाहरुख खान को सुप्रीम कोर्ट से राहत, 'मन्नत' बंगले पर CRZ मंजूरी के खिलाफ याचिका खारिजबिहार में ब्रेक फेल होने से यात्रियों से भरी बस पलटी: 2 नेपाली नागरिक समेत 5 घायल, दो की हालत गंभीरबिहार के लाल ने किया कमाल: राष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में लहराया परचम, 7वीं बुल्सआई ओपन में जीते दो स्वर्ण पदक

बीजेपी के खिलाफ जेडीयू का पोल खोल अभियान, 13 अक्टूबर से शुरुआत

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाए जाने के बाद जेडीयू हरकत में आ गई है। अब अति पिछड़ा आरक्षण को लेकर जेडीयू 13 अक्टूबर को बीजेपी के खिलाफ पोल खोल अभियान की तैयारी कर रही

बीजेपी के खिलाफ जेडीयू का पोल खोल अभियान, 13 अक्टूबर से शुरुआत
First Bihar
2 मिनट

PATNA : बिहार में नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाए जाने के बाद जेडीयू हरकत में आ गई है। अब अति पिछड़ा आरक्षण को लेकर जेडीयू 13 अक्टूबर को बीजेपी के खिलाफ पोल खोल अभियान की तैयारी कर रही है। ये अभियान राज्यभर में चलाया जाएगा। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने कहा कि बीजेपी आरक्षण विरोधी है। सरकार सुप्रीम कोर्ट में निकाय चुनाव में अति पिछड़ा आरक्षण को लेकर अपील करने जा रही है। 





नगर निकाय चुनाव पर रोक लगाए जाने के बाद से ही जेडीयू बीजेपी पर लगातार हमला बोल रही है। जेडीयू का कहना है कि बीजेपी के नेता दोहरे चरित्र वाले हैं। लेकिन अब जेडीयू ने भी कमर कस ली है और आरक्षण को लेकर बीजेपी के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाने जा रही है। वहीं, दूसरी तरफ बीजेपी भी लगातार जेडीयू पर हमला बोल रही है। 





बीजेपी का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही निर्देश दे रखा है। ऐसे में सुप्रीम कोर्ट जाने से कोई फायदा नहीं है। सुप्रीम कोर्ट से अगर फैसला सरकार के खिलाफ आता है तो बीजेपी को फिर से सरकार पर हमला करने का एक और अवसर मिल जाएगा।


टैग्स