ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारीबांकीपुर उपचुनाव: पटना आते ही नितिन नवीन ने संभाली कमान, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक, सीएम भी मिलने पहुंचेबांकीपुर में चुनाव, विदेश में बांकेलाल: डॉ. संतोष सुमन ने विपक्ष पर कसा तंज, कहा..हार होगी तब EVM पर ठीकरा फूटेगाबांकीपुर उपचुनाव: जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं प्रशांत किशोर, हलफनामे में बताई पूरी एजुकेशनल डिटेलBihar Weather Alert: 14 जुलाई को भारी से अत्यधिक भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट, मौसम विभाग की चेतावनीबांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के खिलाफ पटना से लेकर सहरसा तक केस, हलफनामे में दी पूरी जानकारी

BJP विधायक का गंभीर आरोप, PFI पर दिखावे की कार्रवाई कर रही नीतीश सरकार

PATNA: PFI की गतिविधियों को लेकर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। बचौल ने कहा कि फुलवारीशरीफ में छापेमारी के एक महीने के अंदर ही सरकार बदल

BJP विधायक का गंभीर आरोप, PFI पर दिखावे की कार्रवाई कर रही नीतीश सरकार
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: PFI की गतिविधियों को लेकर बीजेपी विधायक हरिभूषण ठाकुर बचौल ने नीतीश सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। बचौल ने कहा कि फुलवारीशरीफ में छापेमारी के एक महीने के अंदर ही सरकार बदल गयी। बिहार की महागठबंधन की सरकार पर बचौल ने आरोप लगाया कि यह सरकार पीएफआई के समर्थक हैं। कार्रवाई सिर्फ दिखावे के लिए की जा रही है। पीएफआई की गतिविधियों पर अब तक रोक नहीं लगायी जा सकी है। 


गौरतलब है कि मोतिहारी के चकिया थाना क्षेत्र में एनआईए की टीम ने कार्रवाई की थी। कुअवां गांव में छापेमारी के दौरान पीएफआई के तीन संदिग्ध को गिरफ्तार किया था। जिससे पूछताछ की गयी थी। पीएफआई की गतिविधियों को लेकर बीजेपी विधायक ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाया। कहा कि नीतीश कुमार सर्कस के टाइगर है जहां तीन चार रिंग मास्टर उन्हें नचा रहा है। 


उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार बिहार के लिए बोझ बन चुके हैं। सरकार के नरम रुख के कारण पीएफआई की गतिविधियों पर रोक नहीं लगायी जा सकी है। बचौल ने कहा कि पहले से हमलोग कह रहे थे कि मस्जिद की जांच हो। सीतामढ़ी में फर्जी मदरसा पकड़ाया है। मदरसा में आतंकवादी गतिविधियां चल रही है। बाल बच्चा सब भर्ती हो गया है सब रुपया ले रहा है। 


उन्होंने इसकी जांच सीबीआई से कराये जाने की मांग की। कहा कि नीतीश कुमार समाधान यात्रा नहीं व्यावधान यात्रा कर रहे हैं। पीएफआई समर्थक बिहार की सरकार है। बिहार की सरकार पीएफआई को संपोषित करती है। दिखावे की कार्रवाई बिहार सरकार कर रही है।

टैग्स