ब्रेकिंग
पति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहींपति और बेटों की आत्मा की शांति के लिए 3 करोड़ रुपये का दान, काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचीं 80 वर्षीय महिलापटना के होटल में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, 5 युवतियों और 4 युवकों को पुलिस ने दबोचासीतामढ़ी: सोनबरसा की उप प्रमुख अनु कुमारी ने प्रेमी से की दूसरी शादी, ससुर ने गहने-नकदी ले जाने का लगाया आरोप विदेश भ्रमण पर गये तेजस्वी यादव को बड़ा झटका: प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पार्टी छोड़ी, कहा-RJD में रहकर अब औऱ ज्यादा अपमान बर्दाश्त नहीं कर सकताआरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने सभी पदों से दिया इस्तीफा, कहा..पार्टी में समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं

संघ पदाधिकारियों से जुड़ी जानकारी जुटाने पर भड़की बीजेपी, आरजेडी ने राष्ट्रपति शासन लगने की जताई आशंका

PATNA : बिहार में संघ और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों से जुड़ी जानकारी नीतीश सरकार की तरफ से जुटाए जाने पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने कहा है कि सरकार के

FirstBihar
Admin
2 मिनट
PATNA : बिहार में संघ और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों से जुड़ी जानकारी नीतीश सरकार की तरफ से जुटाए जाने पर बीजेपी भड़क गई है। बीजेपी के विधायक संजय सरावगी ने कहा है कि सरकार के पास यह अधिकार है कि वह किसी भी संगठन और उसके लोगों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाए लेकिन अगर ऐसा केवल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और उसके सहयोगी संगठनों के साथ किया जा रहा है तो ठीक नहीं। बीजेपी विधायक ने कहा है कि सरकार को इस पूरे मामले में पारदर्शी तरीके से जवाब देते हुए यह सुनिश्चित करना चाहिए कि दोषी पुलिस पदाधिकारी पर कार्रवाई हो। https://www.youtube.com/watch?v=nlNkbECxt1c&feature=youtu.be आपको बता दें कि स्पेशल ब्रांच के एसपी की तरफ से संघ और उसके सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के बारे में विस्तृत जानकारी जुटाने का आदेश दिया गया था। मई महीने में जारी किए गए इस आदेश को लेकर अब राजनीति गरम हो गई है। इस पूरे मामले पर जेडीयू फिलहाल चुप्पी साधे बैठा है। नीतीश सरकार की तरफ से संघ सहित उसके कुल 19 सहयोगी संगठनों के पदाधिकारियों के बारे में डाटा इकट्ठा किए जाने पर आरजेडी ने तंज कसा है। आरजेडी विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा है कि बेमेल शादी का नतीजा ऐसा ही होता है। आरजेडी के एक अन्य विधायक नवाज आलम ने कहा है कि बिहार में राष्ट्रपति शासन लगाने की तैयारी चल रही है और नीतीश सरकार इसी डर से संघ के पदाधिकारियों पर नजर रख रही है। पटना से राहुल सिंह की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
2

रिपोर्टर

2

FirstBihar संवाददाता