1st Bihar Published by: SONU SHARMA Updated Aug 16, 2021, 5:25:30 PM
- फ़ोटो
MUZAFFARPUR: इस वक्त की बड़ी खबर मुजफ्फरपुर से आ रही है जहां बाढ़ के पानी में नहाने के दौरान तीन बच्चे बिजली के तार की चपेट में आ गये जिससे वे बुरी तरह से झुलस गये। गंभीर रूप से घायल बच्चों को आनन फानन में एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया। जहां तीनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।
घटना अहियापुर थाना क्षेत्र के पुरानी जीरोमाइल रोड की है। घायलों में सहबाजपुर के बादल कुमार, विष्णु कुमार और अविनाश कुमार शामिल हैं। लोग इसे बिजली विभाग की लापरवाही बता रहे हैं। इस घटना को लेकर लोगों में खासा आक्रोश देखने को मिल रहा है।