ब्रेकिंग
बिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरबिहार के हज यात्रियों के लिए बड़ी सौगात, 2027 से पटना से सीधे मदीना-जेद्दाह की उड़ान; अब नहीं जाना होगा दूसरे शहरPatna Metro : पटना मेट्रो की बड़ी सौगात! ISBT से मलाहीपकड़ी तक आज से दौड़ेगी मेट्रो, हजारों यात्रियों को मिलेगी राहतBihar weather: बिहार में मानसून की एंट्री तेज, पटना समेत 13 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट; 5 दिन तक ऐसा रहेगा मौसमबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिर

बिहार: युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे खून से सना शव मिलने से सनसनी

SIWAN: बिहार में लगातार हो रही हत्या को लेकर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हर दिन हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला सीवान से स

बिहार: युवक की गोली मारकर हत्या, सड़क किनारे खून से सना शव मिलने से सनसनी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार में लगातार हो रही हत्या को लेकर पुलिस की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। राज्य के अलग-अलग हिस्सों से हर दिन हत्या की खबरें सामने आ रही हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां बदमाशों ने एक युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को सड़क किनारे फेंक दिया और मौके से फरार हो गए।


मृतक की पहचान गोपालगंज के भोरे थाना क्षेत्र के सिसई गांव निवासी आशुतोष सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नौतन थाना क्षेत्र के गोसाई टोला गांव के पास लोगों ने सड़क किनारे एक युवक का शव देखा, जिसके बाद लोगों में हड़कंप मच गया। युवक के सिर में गोली मारी गई थी। खून से सना शव देखकर लोगों वे घटना की जानकारी पुलिस को दी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को दे दी है। फिलहाल हत्या की यह वारदात पुलिस के लिए पहेली बनी हुई है। पुलिस ने जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लेने का भरोसा दिलाया है।