ब्रेकिंग
बहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्सबहुजन महापंचायत पर जीतन राम मांझी का यू-टर्न, 5 जुलाई का कार्यक्रम स्थगित करने की अपीलPM मोदी का मुखौटा पहनकर मोबाइल शॉप में चोरी, 5 लाख के स्मार्टफोन लेकर फरार हुआ शातिरBihar Education News: शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 13 जिलों में नए DEO की पोस्टिंग, RDDE भी बदले गए, लिस्ट देखें....बिहार में PPP मॉडल पर बनेंगे 31 विश्वस्तरीय बस स्टैंड, एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं और होटल-मॉल भी होंगेमुजफ्फरपुर में कार के अंदर हथियार लहराने का वीडियो वायरल, SSP ने दिए जांच के आदेश, सोना बेचकर लोहा खरीदने की बात कर रहा शख्स

बिहार: संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

SASARAM: खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा के पास स्थित पुराने बस स्टैंड से एक शख्स का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की बा

बिहार: संदिग्ध हालत में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SASARAM: खबर रोहतास के सासाराम से आ रही है, जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेदा के पास स्थित पुराने बस स्टैंड से एक शख्स का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। शव मिलने की बात पूरे इलाके में जंगल में लगी आग की तरफ फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।


मृतक की पहचान शिवसागर थाना क्षेत्र के सोनहर गांव निवासी अजीत पांडेय के रूप में हुई है, जो पिछले दो दिनों से अपने घर से लापता था। बताया जा रहा है कि अजीत दो दिन पहले घर से यह कह कर निकाला था कि वह भागलपुर जा रहा है हालांकि बाद में उसने परिजनों को फोन पर बताया कि उसकी ट्रेन छूट गई है।


बाद में परिजनो को पुलिस द्वारा अजीत के मौत की जानकारी दी गई। मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के सदर अस्पताल भेज दिया है। परिजन को आशंका है कि शायद किसी ने जहर खिला कर अजीत की हत्या कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले के छानबीन में जुट गई है। 



रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Ranjan Kumar

FirstBihar संवाददाता