ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबीBihar News: बिहार के सरकारी कर्मचारियों की हुई बल्ले-बल्ले! TA-DA के नियम बदले, विदेश यात्रा से बोर्डिंग पास तक जानें क्या-क्या बदलाBihar News : सरकारी स्कूल में 1.90 लाख का खेल? शिक्षा विभाग की जांच शुरू, प्रधानाध्यापक से मांगे गए सभी रिकॉर्डBihar News: गांव वालों को ₹1200 टैक्स देना होगा या नहीं? बिहार सरकार ने केंद्र के सामने रखी बड़ी मांग, जानिए पूरा मामलाBihar Weather Update: 5 जुलाई के बाद बदलेगा मौसम का मिजाज, अब तक सामान्य से 50% कम बारिश; उमस और गर्मी से लोग बेहालBihar News : 20 साल बाद खत्म हुआ एक राजनीतिक अध्याय! राबड़ी देवी ने खाली किया 10 सर्कुलर रोड का चर्चित सरकारी बंगला, सरकार को सौंपी चाबी

बिहार: युवक की गोली मारकर हत्या, नाले से बरामद हुआ शव

ROHTAS: सासाराम में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। घटना दरिगांव थाना क्षेत्र की है। शव की पहचान गौरक्षणी निवासी स्व. शशिकांत पांडे

बिहार: युवक की गोली मारकर हत्या, नाले से बरामद हुआ शव
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

ROHTAS: सासाराम में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया। घटना दरिगांव थाना क्षेत्र की है। शव की पहचान गौरक्षणी निवासी स्व. शशिकांत पांडेय के 22 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। 


वही घटना के संबंध में पुलिस ने बताया कि गोली मारकर पहले युवक की हत्या की गयी है उसे बाद शव को नाले में फेंका गया है। मौके से पुलिस ने नाइन एमएम की गोली और एक बाइक बरामद किया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकाला और उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। जहां एक चायवाले ने शव की पहचान की और इसकी जानकारी परिजनों को दी। जिसके बाद परिजन सदर अस्पताल पहुंचे और शव की शिनाख्त की।


 मृतक के नाना कामेश्वर तिवारी ने बताया कि उनका नाती अभिषेक शनिवार को गांव में आयोजित महावीरी पूजा में शामिल होने के लिए अपने एक साथी के साथ बाइक से गया हुआ था। जहां से दोनों सासाराम जाने के लिए निकले थे। देर रात तक जब वह घर नहीं पहुंचा तब परिजनों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया जिसमें अभिषेक ने बताया था कि वह सासाराम के फैजलगंज में अपने एक दोस्त के घर पर रुका है सुबह वह घर लौट आएगा। लेकिन अगले दिन उसकी लाश नाले से मिलने की सूचना मिली। जिसके बाद वे सदर अस्पताल पहुंचे हैं। कामेश्वर तिवारी ने बताया कि अभिषेक के पिता पोस्ट ऑफिस में नौकरी करते थे। दस साल पहले बीमारी से उनका निधन हो गया था। पिता की मौत के बाद अभिषेक की मां रिंकी देवी नौकरी कर रही हैं। 


कामेश्वर तिवारी ने बताया कि उनका नाती अभिषेक भोपाल से इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था और दस दिन पूर्व ही वह गांव आया था। दो भाइयों में अभिषेक सबसे छोटा था। अभिषेक का बड़ा भाई आशीष राज देहरादून आर्मी स्कूल में रहकर पढ़ाई कर रहा है। पति की मौत के बाद उनकी पत्नी रिंकी देवी मायके में रहती हैं। हत्या का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से जो बाइक बरामद की गयी है उसे कुछ दिन पहले ही किसी से अभिषेक ने खरीदा था। 


घटनास्थल से एक नाइम एमएम की गोली बरामद हुई है जबकि उसका मोबाइल बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल पुलिस उसके साथियों की तलाश में जुटी है जिसकी गिरफ्तारी के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा। बेटे की हत्या से मां रिंकी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। उसके आंखों के आंसू थमने के नाम नहीं ले रहे हैं। वही परिजनों में इस घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। परिजन पुलिस से हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। वही पुलिस घटना के सभी बिन्दुओं की जांच कर रही है। अभिषेक के साथियों का पता लगाने में पुलिस जुटी है। जिसके बाद ही घटना के कारणों का पता चल पाएगा।