ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव के रोड शो की शोर में दब गई मरीज की चीख, 45 मिनट तक एंबुलेंस में तड़पती रही महिला Bihar Election 2025: खेसारी लाल यादव के रोड शो की शोर में दब गई मरीज की चीख, 45 मिनट तक एंबुलेंस में तड़पती रही महिला US Visa Rules 2025: अमेरिका ने वीज़ा नियमों में किया सख्त बदलाव, अगर ये बीमारियां हैं तो US में नहीं मिलेगी एंट्री US Visa Rules 2025: अमेरिका ने वीज़ा नियमों में किया सख्त बदलाव, अगर ये बीमारियां हैं तो US में नहीं मिलेगी एंट्री Government Office New Time Table: क्यों बदल गई सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग? जानिए.. अब कितने बजे खुलेंगे गवर्मेंट ऑफिस Government Office New Time Table: क्यों बदल गई सरकारी दफ्तरों की टाइमिंग? जानिए.. अब कितने बजे खुलेंगे गवर्मेंट ऑफिस Bihar Election 2025: ‘बिहार में पहले चरण की वोटिंग के दौरान नहीं हुई कोई गड़बड़ी’, चुनाव आयोग का दावा Bihar Election 2025: ‘बिहार में पहले चरण की वोटिंग के दौरान नहीं हुई कोई गड़बड़ी’, चुनाव आयोग का दावा Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बसपा का बड़ा एक्शन, पार्टी उम्मीदवार को 6 साल के लिए निकाला Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के बीच बसपा का बड़ा एक्शन, पार्टी उम्मीदवार को 6 साल के लिए निकाला

बिहार विधानसभा में नई परंपरा की शुरुआत: सदन की कार्यवाही देखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के साथ बच्चों ने किया भोजन

1st Bihar Published by: Updated Mon, 07 Mar 2022 02:04:30 PM IST

बिहार विधानसभा में नई परंपरा की शुरुआत: सदन की कार्यवाही देखने के बाद विधानसभा अध्यक्ष के साथ बच्चों ने किया भोजन

- फ़ोटो

PATNA: बजट सत्र के छठवें दिन आज बिहार विधानसभा की कार्यवाही को देखने के लिए वैशाली के स्कूली छात्र-छात्राएं पहुंचे। सदन की कार्यवाही को देख बच्चे काफी खुश दिखे। विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के साथ बच्चों का फोटो सेशन हुआ। जिसके बाद बच्चों के साथ विधानसभा अध्यक्ष ने भोजन किया। बिहार विधानसभा में यह पहली बार देखने को मिला। 


विजय कुमार सिन्हा ने एक नई परंपरा की शुरुआत की। स्कूली बच्चों के साथ भोजन करने के बाद विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि इससे सदन की गरिमा बढ़ेगी और छात्रों के उज्जवल भविष्य में काफी मदद मिलेगी। विधानसभा की कार्यवाही को देखकर बच्चे अपने जनप्रतिनिधियों की भूमिका को आसानी से समझ पाएंगे।  


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि आज नई परंपरा की शुरुआत हुई है। सामाजिक, नैतिक संकल्प अभियान में बाल युवा सांसद के कार्यक्रम में हमलोगों ने बच्चों को आमंत्रित किया था। सदन को देखने का मौका मिलेगा तो आपके साथ हम भोजन करेंगे।  इन लोगों का बहुत अच्छा प्रदर्शन रहा है। हमारी पीढ़ी लोकतंत्र को मजबूत करें उसमें आस्था रखे। 


संविधान में संवैधानिक अधिकार कर्तव्य पर बहुत अच्छा डिबेट बच्चों ने किया था इसलिए इनलोगों को विधानसभा की कार्यवाही को देखने के लिए आमंत्रित किया गया और आज बच्चे हमारे साथ बैठे हुए है। यहां आकर सदन की कार्यवाही देखकर बच्चे भी काफी खुश हैं। 


वही विधानसभा की कार्यवाही देखने वैशाली से आए स्कूली बच्चों का कहना था कि हमारी भूमिका और सदन की भूमिका में काफी अंतर है। हमलोग छोटे स्तर पर डिबेट किये थे। बाल संसद का आयोजन हुआ था जिसमें हमलोग नाटकीय रुप से भाग लिए थे। डिबेट प्रश्नोत्तर काल बिल्कुल सदन जैसा ही था। 


हमलोगों की प्रस्तुति बिहार विधानसभा अध्यक्ष को अच्छा लगा। जिसके बाद उन्होंने आमंत्रित करते हुए कहा था कि आपलोग सदन में आकर कार्रवाई को देंखे। जिसके बाद हम सभी बच्चे आज बजट सत्र के छठें दिन बिहार विधानसभा की कार्यवाही को देखने आए हैं।