ब्रेकिंग
बिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारीबिहार के कांग्रेसी सांसद के बिगड़े बोल: संस्कृत विदेशी भाषा है, हिन्दुस्तान की अपनी भाषा तो उर्दू हैSVU ने भ्रष्ट BDO को रिश्वत लेते रंगे हाथ किया गिरफ्तार, 16 लाख के भुगतान में 46 हजार ले रहा था कमीशनBihar Ias Transfer: सम्राट सरकार ने 9 IAS अफसरों का किया ट्रांसफर दिया एक्स्ट्रा चार्ज, कई विभाग में नए सचिव की पोस्टिंग, देखिये पूरी लिस्ट...महिला के साथ बदसलुकी करना पड़ गया महंगा, डीएसपी ने नौला पिकेट प्रभारी अखिलेश को किया सस्पेंडबिहार में भ्रष्टाचार पर एक्शन: रिश्वतखोरी के आरोप में गिरफ्तार CO सस्पेंड, मंत्री बोले- नहीं बचेंगे एक भी भ्रष्टाचारी

बिहार विधान सभा की बैठक शुरू, एससी एसटी रिजर्वेशन वाली सीटों के अवधि विस्तार पर हो रही चर्चा

PATNA : एससी-एससी रिजर्वेशन वाली सीटों के अवधि विस्तार के प्रस्ताव पर मुहर लगाने के लिए बिहार विधानमंडल की विशेष बैठक शुरू हो गई है. विधानसभा की कार्यवाही स्पीकर विजय कुमार चौधरी क

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : एससी-एससी रिजर्वेशन वाली सीटों के अवधि विस्तार के प्रस्ताव पर मुहर लगाने के लिए बिहार विधानमंडल की विशेष बैठक शुरू हो गई है. विधानसभा की कार्यवाही स्पीकर विजय कुमार चौधरी के संबोधन के साथ शुरू हुई. संसदीय कार्य मंत्री श्रवण कुमार ने विधानसभा में 126वें संसद संविधान संशोधन विधेयक से जुड़ा प्रस्ताव सदन के पटल पर रखा. 



प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी के संबोधन से हुई. सुशील कुमार मोदी ने विधानसभा में इस प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कहा कि समाज के पिछड़े और दलित तबके के लोगों को मुख्यधारा में लाने के उद्देश्य से आरक्षण की व्यवस्था बनाई गई थी जो अगले 100 साल तक जारी रहना चाहिए।  डिप्टी सीएम ने कहा कि लोकसभा की सीटों में आरक्षण की व्यवस्था पिछड़े और दलित समाज का हक है।

सुशील मोदी ने राजकीय संकल्प पर चर्चा के दौरान कहा कि किसी को यह समझने की भूल नहीं करनी चाहिए कि आरक्षित सीटों के जरिए पिछड़े और दलितों पर कोई उपकार किया जा रहा है। सुशील मोदी ने कहा कि राज्यसभा और विधान परिषद में पिछड़े और दलित तबके से आने वाले कम सदस्यों की संख्या इस बात का प्रमाण है कि अगर लोकसभा में यह व्यवस्था लागू नहीं होती तो समाज का पिछड़ा वर्ग कभी मुख्यधारा में नहीं आ पाता।

टैग्स
रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

Rahul Singh

FirstBihar संवाददाता