ब्रेकिंग
बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त✦बिहार विधान परिषद में बहाली में बड़ा खेल करके गये अवधेश बाबू! जांच में सनसनीखेज खुलासा, बड़े पैमाने पर रद्द हो सकती है नियुक्ति✦बिहार के रेल यात्रियों को राहत, पूर्व मध्य रेलवे ने 5 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का बढ़ाया परिचालन, देखें पूरा शेड्यूल✦भ्रष्ट इंजीनियर पर SVU का शिकंजा: 5 ठिकानों पर छापेमारी में मिले 31.42 लाख कैश, करोड़ों की जमीन-फ्लैट; 1 करोड़ से अधिक बैंक बैलेंस✦पटना में एक साथ 8 पुलिसवाले सस्पेंड, दो लोगों को छोड़ने के बदले 11 लाख रुपये लेने का आरोप✦राजपूतों के सम्मान पर रूडी को मिला RJD का साथ, सुनील सिंह ने BJP पर बोला हमला, कहा..अपने दिल की पीड़ा को सांसद ने किया व्यक्त

Corruption in Bihar: धनकुबेर DSP साहब के पास क्या-क्या मिला ? आलीशान घर, 9 सेल डीड, 20 बैंक अकाउंट और भी बहुत कुछ, जानें...

विशेष निगरानी इकाई की बड़ी कार्रवाई, DSP अभय यादव के खिलाफ आय से 50% अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में खड़िया और पटना में छापेमारी हुई है. तलाशी के दौरान करोड़ों की चल-अचल संपत्ति, बैंक खाते, सोना-चांदी और नकदी मिला है.

बिहार करप्शन न्यूज, DSP अभय यादव छापेमारी, विशेष निगरानी इकाई रेड, आय से अधिक संपत्ति बिहार, Bihar Corruption Action, भ्रष्टाचार पर सरकार की कार्रवाई, बिहार पुलिस भ्रष्टाचार, Vigilance Raid Bihar 2025
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Corruption in Bihar: बिहार सरकार भ्रष्टाचारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन ले रही है. सरकार ने अपने तीनों हथियार को एक्टिवेट कर दिया है. हाल के दिनों में सरकार की तीनों जांच एजेंसियां कार्रवाई में जुटी हैं. 10 जुलाई को विशेष निगरानी इकाई, आर्थिक अपराध इकाई और निगरानी अन्वेषण ब्यूरो भ्रष्टाचारियों पर टूट पड़ा है. सुबह से लगातार कार्रवाई जारी है. आज चार धनकुबेरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है.

विशेष निगदरानी इकाई ने सीआईडी मद्य निषेध) में पदस्थापित डीएसपी अभय प्रसाद यादव के ठिकानों पर छापेमारी की. आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में रेड हुई है. अभय प्रसाद यादव पर सेवा में रहते आय से 50 फीसदी से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप है. इनके खिलाफ 50.42 फ़ीसदी आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज किया गया है. कोर्ट से तलाशी वारंट के आधार पर खगड़िया एवं पटना आवास और कार्यालय में तलाशी ली गई. अभय प्रसाद यादव 1994 में पुलिस में आए. इन्होंने अपने सेवा काल में कुल एक करोड़ 99 लाख रुपए आय किया. इनके खिलाफ एक करोड रुपए अप्रत्यानुपातिक धनार्जन का मामला दिखाया गया है.

छापेमारी के दौरान डीएसपी के ठिकानों से जमीन के कई कागजात मिले हैं. कुल 9 सेल डीड जांच टीम को मिला है, जिसकी कीमत करोड़ों में है . 25 से अधिक किसान विकास पत्र मिले हैं, जिसमें लाखों के निवेश किया गया है. 20 से अधिक बैंक खाते मिले हैं, जिस पर अनुसंधान किया जा रहा है. विभिन्न बैंकों के फिक्स डिपाजिट के कागजात मिले हैं. खगड़िया में पांच कट्ठा से अधिक जमीन पर आलीशान 15 कमरे का तीन मंजिला मकान उन्होंने खुद बनवाया है. छापेमारी में 12 लाख से अधिक के सोना चांदी के आभूषण मिले हैं. साथ ही 105000 नकदी बरामद हुआ है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता